1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ये Video, क्या देखा आपने?

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ये Video, क्या देखा आपने?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 17, 2026 05:50 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 05:50 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक ऐसी मशीन देखने को मिली जो किसानों के काम को आसान कर सकती है। उसकी कारण वीडियो वायरल हो रहा है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REALTOFANOJHA

अब तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग उसका जमकर भी यूज करते हैं। फोन के अलग-अलग यूज में एक यूज वीडियो बनाना भी है। लोगों को जब भी कुछ अनोखा देखते हैं या फिर कुछ ऐसा देखते हैं जो पहली बार नजर आता है तो लोग तुरंत ही वीडियो बना लेते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होते हैं क्योंकि वहां बैठे लोगों के लिए भी वो नया होता है या फिर उनका ध्यान खींच लेता है। आप भी सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम अतरंगी और वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके में बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक खेत में अलग-अलग जगह पर गोबर रखा हुआ है। उसे खेत में फैलाने के लिए एक मशीन का सहारा लिया जा रहा है। वीडियो में दिखता है कि ट्रैक्टर के पीछे वो मशीन लगा हुआ है और वो गोबर को पूरे खेत में फैला दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि मशीन में दो बड़े ब्लेड लगे हुए हैं जो गोल-गोल घूम रहे हैं और जैसे ही गोबर से वो ब्लेड टकराते हैं, वो गोबर को पूरे खेत में फैला देते हैं। इसी मशीन की वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'मशीन ऐसी बनाई है कि पूरे किसान समाज में खुशी की बाढ़ आ जाएगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भल्लालदेव से प्रेरित है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसको आए 15-20 साल हो गए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत पुरानी हो चुकी है ये, हमारी तरफ बहुत पहले आ गई थी।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वृंदावन में सिर्फ इन्हीं लोग का राज चलता है! बंदर का नया Video हुआ वायरल, देखें क्या करता दिखा

स्कूटी पर लगने वाली सीट का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।