1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वृंदावन में सिर्फ इन्हीं लोग का राज चलता है! बंदर का नया Video हुआ वायरल, देखें क्या करता दिखा

वृंदावन में सिर्फ इन्हीं लोग का राज चलता है! बंदर का नया Video हुआ वायरल, देखें क्या करता दिखा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 17, 2026 04:40 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 04:40 pm IST

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो को वृंदावन का बताया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है और लगभग हर किसी ने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है। कोई इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहता है तो कोई फेसबुक तो कोई एक्स प्लेटफॉर्म पर है। आप भी किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर तो होंगे और जब अपने काम से फ्री हो जाते होंगे तो सोशल मीडिया पर कुछ देर बिताते जरूर होंगे। हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं जो लगभग किसी की फीड पर आते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे वृंदावन का बताया जा रहा है और उस वीडियो का मेन किरदार एक बंदर है। दरअसल वीडियो में दिख रहा बंदर किसी की दुकान या फिर किसी के हाथ से एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर फरार हो गया है और बिजली के पोल पर चढ़ गया है। अब वो वहां पर बैठकर आराम से कोल्ड ड्रिंक पीता हुआ नजर आता है। वो कभी कोल्ड ड्रिंक पीता तो कभी गिराता दिखता है और अंत में वो वहां से भी भाग जाता है। बंदर के कोल्ड ड्रिंक पीने के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'वृंदावन में सिर्फ इन्हीं लोग का राज चलता है, किसी का भी सामान छीने लेते हैं और बदले में खाने पीने की चीजों की मांग करते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेचारे ये भी कहां जाएंगे।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटी पर लगने वाली सीट का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।