1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'मैं डींग नहीं हांक रहा, मैंने सच में 8 युद्ध खत्म कराए", नोबेल शांति पुरस्कार के लिए फिर से मचले ट्रंप

'मैं डींग नहीं हांक रहा, मैंने सच में 8 युद्ध खत्म कराए", नोबेल शांति पुरस्कार के लिए फिर से मचले ट्रंप

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 08, 2026 06:55 am IST,  Updated : Oct 08, 2026 07:18 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से शांति नोबेल पुरस्कार के लिए दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा, मैं किसी तरह की डींग नहीं हांक रहा हूं, मैंने सच में आठ युद्ध खत्म कराए हैं, गिनती कर लो।

डोनाल्ड ट्रंप का बयान- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप का बयान

Highlights

  • फिर से नोबेल प्राइज के लिए तड़प रहे ट्रंप
  • ट्रंप ने फिर 8 युद्ध रुकवाने का किया दावा
  • ट्रंप ने कहा-मैं डींग नहीं हांक रहा

देश भर में चुनाव प्रचार के बाद बुधवार को वॉशिंगटन लौटने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "मैंने ऐसे काम किए हैं जो किसी और ने कभी नहीं किए होंगे और हां, मैं डींग नहीं हांक रहा हूं, बस आपको असलियत बता रहा हूं। शायद ही किसी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध सुलझाया हो और मुझे देखो, मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं।" उनके इस बयान से लग रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार पाने के लिए मचल रहे हैं और अपनी दावेदारी पेश की है।


ईरान से जारी संघर्ष के बीच नोबेल की दावेदारी
बता दें कि ट्रंप नोबेल के शांति पुरस्कार के लिए ऐसी अपीलें पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने व्हाइट हाउस से यह बात कही और 8 युद्धों को सुलझाने के अपने रिकॉर्ड का ज़िक्र करते हुए संकेत दिया कि मुझे एक और बड़ी कामयाबी मिल सकती है। यह संकेत देते हुए कि शांति स्थापित करने की उनकी कोशिशें अभी खत्म नहीं हुई हैं, ट्रंप ने कहा कि उनकी सूची में जल्द ही एक और संघर्ष जुड़ सकता है, जबकि ईरान के साथ एक और युद्धविराम की दिशा में बहुत कम प्रगति दिखाई दी है।

फैक्ट चेकर्स ने ट्रंप के दावों की निकाल दी हवा
ट्रंप की ये बातें नोबेल पुरस्कार पाने की कोई नई कोशिश नहीं थीं। हालांकि वे बार-बार यह कहते रहे हैं कि अपने डिप्लोमैटिक रिकॉर्ड की वजह से वे नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं, लेकिन उनके द्वारा खत्म किए गए युद्धों की संख्या के दावों पर फैक्ट-चेकर्स ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन संघर्षों का वे ज़िक्र करते हैं, उनमें से कई औपचारिक रूप से युद्ध नहीं थे और अलग-अलग विवादों में अमेरिका की भूमिका काफी अलग-अलग थी।

कई सालों से नोबेल के लिए तड़प रहे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की की नोबेल पुरस्कार पाने की इच्छा उनके दूसरे कार्यकाल से बहुत पहले की है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, ट्रम्प ने बार-बार उत्तर कोरिया के साथ अपनी कूटनीतिक कोशिशों की ओर ध्यान खींचा। फिर 2018 में, नॉर्वे के दो राजनेताओं ने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ शिखर वार्ता के बाद उन्होंने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था।

ये भी पढ़ें:
'न तेल, न इकोनॉमी.. कुछ नहीं बचा, ईरान बर्बाद हो गया', डोनाल्ड ट्रंप का दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।