1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन के AC कोच में ही खोल ​ली पान की दुकान, धड़ाधड़ 25 पान किए तैयार; यूजर्स यूजर्स ने कसा तंज- 'वहीं थूककर गंदा करेंगे'

ट्रेन के AC कोच में ही खोल ​ली पान की दुकान, धड़ाधड़ 25 पान किए तैयार; यूजर्स यूजर्स ने कसा तंज- 'वहीं थूककर गंदा करेंगे'

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 17, 2026 06:41 am IST,  Updated : Oct 17, 2026 06:41 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को ट्रेन के एसी कोच में लोअर बर्थ पर पान लगाते हुए देखा जा सकता है।

paan shop in train 3AC coach, 3AC Coach Train Paan Shop Video, Paan Shop in Train Video, Paan Shop T- India TV Hindi
ट्रेन में लगा दिया पान का खोखा। Image Source : X/@GEMSOFRAILWAY

मुंबई से छत्तीसगढ़ जा रही एक ट्रेन के थर्ड एसी (3AC) कोच में पान विक्रेता द्वारा लोअर बर्थ पर पूरा स्टॉल लगाकर पान बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में विक्रेता बर्थ पर कपड़ा बिछाकर पान के पत्ते, चूना, मसाले और अन्य सामग्री रखकर यात्रियों के ऑर्डर पूरे करता नजर आ रहा है। रिकॉर्डिंग करने वाले यात्री के मुताबिक उसे करीब 20 से 25 पान बनाने का ऑर्डर मिला था। भारतीय रेलवे ने अभी तक इस वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @GemsOfRailway नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि पान विक्रेता 3AC कोच की लोअर बर्थ पर बैठा है। उसने बर्थ पर कपड़ा फैला रखा है और उसी पर अपना सामान व्यवस्थित करके एक के बाद एक पान तैयार कर रहा है। आसपास बैठे यात्री उसे काम करते हुए देख रहे हैं। वीडियो में विक्रेता चूना लगाते और पान लपेटते हुए दिखाई देता है। यह दृश्य देखकर कई यात्री हैरान रह गए। 

यूजर्स ने लगाई लताड़ 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। एसी कोच जैसी नियंत्रित और साफ जगह पर खुले में पान बनाना कई लोगों को अनुचित लगा। कुछ ने अनधिकृत वेंडिंग पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “ट्रेन का प्रीमियम कोच पान की दुकान बन गया है।” 

दूसरे ने स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए रेलवे से सख्त कार्रवाई की मांग की। कई ने कहा कि आरक्षित एसी कोच में ऐसी गतिविधियां नियमों का उल्लंघन हैं। 

तीसरे ने लिखा कि, “धूम्रपान वर्जित है मुझे प्रशिक्षित करो।”

चौथे ने लिखा कि, “पान लेके खाएंगे फिर ट्रेन में ही थूकेंगे या ट्रेन को गंदा करेंगे।”

पांचवें ने लिखा कि, “पान खाने के बाद आप कहां थूकेंगे, एसी कोच में या प्लास्टिक की थैली में, और फिर क्या आप अपने थूक को अंतिम गंतव्य तक ले जाकर फेंकेंगे?”

एक और यूजर ने लिखा कि, “कभी-कभी ऐसा लगता है कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ लोग कहीं भी कुछ भी कर सकते हैं। न तो सरकार का डर है और न ही कानून का।” 

क्या कहता है रेलवे का नियम 

भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग की अनुमति नहीं है। कोच के अंदर खाने-पीने की चीजें बनाने या बेचने पर पाबंदी है। फिर भी कभी-कभी ऐसे मामले सामने आ जाते हैं। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे में नियमों के पालन, टीटीई की निगरानी और मॉनिटरिंग पर चर्चा छेड़ दी है। लंबे सफर में यात्री स्नैक्स मांगते हैं, लेकिन एसी कोच में खुले में तैयारी को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। गौरतलब है कि, यह वीडियो मुंबई-छत्तीसगढ़ रूट की ट्रेन से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि सटीक ट्रेन नंबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के समय कोच में यात्री बैठे थे और विक्रेता बिना किसी बाधा के काम कर रहा था। इससे लगता है कि या तो टीटीई या अन्य स्टाफ मौजूद नहीं थे या उन्होंने इसे नजरअंदाज किया।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
ट्रेन में पैसेंजर ने पास बैठे यात्री को घंटों कूड़ा फैलाते देखा, कहा- 'इसके खिलाफ बोलना रिस्की लगा' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।