1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी ने तो सिविक सेंस की धज्जियां उड़ा दीं, ट्रेन में गंदगी फैलाने के बाद वहीं धो लिए हाथ; Video देख भड़के लोग

आंटी ने तो सिविक सेंस की धज्जियां उड़ा दीं, ट्रेन में गंदगी फैलाने के बाद वहीं धो लिए हाथ; Video देख भड़के लोग

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jun 28, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 05:44 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने ट्रेन के सीट के नीचे पड़ी गंदगी में ही हाथ धोते हुए दिखी।

zero civic sense video, woman washing hands in train video, train video, Indian railways - India TV Hindi
ट्रेन में गंदगी फैलाती ​महिला। Image Source : IG/@RANDOMKAAND2

ट्रेन में सवार एक महिला के व्यवहार ने एक बार फिर सिविक सेंस को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। पास में कूड़ेदान होने के बावजूद उसे ट्रेन यात्रा के दौरान कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया। इतना ही नहीं उसने अपनी सीट पर ही हाथ भी धोए। उसके सामने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने घटना को कैमरे में कैद कर लिया और आरोप लगाया कि उसने पूरी पांच घंटे की ट्रेन यात्रा के दौरान नाश्ता खाया और बचे हुए खाने को सीट के नीचे फेंक दिया। उन्होंने दावा किया कि डिब्बे के ठीक बाहर कूड़ेदान था, लेकिन यात्री ने फिर भी ट्रेन के फर्श पर कचरा फेंकना जारी रखा। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @randomkaand2 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में, महिला यात्री की सीट के पास बस के फर्श पर खाने के टुकड़े बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे, साथ ही आसपास छिलकों और अन्य नाश्ते के पैकेट भी नज़र आ रहे थे। एक समय उसने पानी की बोतल निकाली और वहीं बैठे-बैठे उससे अपने हाथ धोए।

 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस घटना ने स्वच्छता, सिविक सेंस और सार्वजनिक आचरण के बारे में ऑनलाइन चर्चा को जन्म दिया है। एक यूजर ने लिखा कि, 'मेरी मां ने एक बार कहा था कि आवारा जानवर भी बैठने से पहले उस जगह को साफ करते हैं। अब मुझे उनकी बात समझ में आ रही है।'

दूसरे ने लिखा कि, 'मैं इस तरह के लोगों के आसपास रहा हूं और मुझे पता है कि यह वास्तव में कितना परेशान करने वाला होता है।' तीसरे ने लिखा कि, 'इसीलिए शिक्षा महत्वपूर्ण है।' 

एक निराश व्यक्ति ने कहा, 'कुत्ते इंसानों से बेहतर होते हैं।'

किसी और ने कहा, 'सिविक सेंस सबसे पहले शिक्षकों को इन जैसे लोगों को सिखाना चाहिए, बूढ़े से लेकर जवान तक, यही तरीका है।' 

एक अन्य व्यक्ति ने बताया, 'हमने एसी डिब्बों में भी यही अनुभव किया है। यह बहुत ही कष्टदायक था। वे बेहद अस्वच्छ थे।'

पहले भी वायरल हो चुके ऐसे वीडियो 

यह पहली बार नहीं है जब ट्रेन में गंदगी फैलाने का ऐसा कोई वीडियो वायरल हुआ है। ​बल्कि, इससे पहले भी कई बार लोगों को ट्रेन में गंदगी फैलाते हुए देखा जा चुका है। ऐसे वीडियो में लोग खाना खाने के बाद कभी पैकेट तो कभी खाना खाने के बाद वहीं पर हैंड-माउथवाश करते भी दिखते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

ट्रेन में पैसेंजर ने पास बैठे यात्री को घंटों कूड़ा फैलाते देखा, कहा- 'इसके खिलाफ बोलना रिस्की लगा'

ट्रेन में शिकायत करते ही तुरंत हुई सफाई, टाइमिंग देख यात्री ने जमकर की तारीफ; Video हुआ वायरल 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।