सोशल मीडिया पर हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट होते और वायरल भी होते हैं जिसमें सबसे ज्यादा वीडियो हंसी-मजाक के होते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और वहां ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखते होंगे। हंसी-मजाक के अलावा कई वीडियो जुगाड़ के भी होते हैं जिसमें लोगों के एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलते हैं। कुछ जुगाड़ दूसरे लोगों के भी काम आ जाते हैं तो वहीं कुछ जुगाड़ भले ही सभी के काम न आए मगर तारीफ के काबिल होते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी गांव का जहां खेत में शायद भूसा को उठाकर ले जाना है। इसके लिए दो बड़ी गठरियां तैयार हो गई हैं। अब वो इतने बड़े हैं कि उन्हें उठाने के लिए मदद चाहिए लेकिन वहां दो ही लोग हैं। एक आदमी और एक महिला वहां खेत में हैं। अब होता यह है कि दोनों मिलकर पहले एक उठा लेते हैं और फिर आदमी उसे दो बांस के ऊपर रख देता है जिसे जुगाड़ से फिट किया गया है। इसके बाद वो आदमी महिला की मदद से दूसरी गठरी भी उठा लेता है और वो महिला उठा लेती है। इसके बाद वो आदमी बांस के ऊपर रखे अपनी गठरी को बिना किसी मदद के उठा लेता है। वहां खेत में जो बांस का जुगाड़ बना था और उसके लिए जो दिमाग लगाया गया है, उसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @hemlatajk नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'क्या गजब का दिमाग लगाया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को सवा लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- बढ़िया दिमाग लगाया है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत तेज दिमाग है भाई का। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब दिमाग है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बेचारे बच्चे के साथ जो हुआ वो आप भी देखिए, Video देख कई लोगों ने किए कमेंट
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ये Video, क्या देखा आपने?