आज के समय में हर किसी के पास एक से बढ़कर एक स्मार्ट फोन देखने को मिलता है और जब लोगों के पास फोन है तो फिर वो उसका यूज भी खूब करते हैं। फोन के अलग-अलग यूज में से एक यूज सोशल मीडिया का भी है। लोग अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया का एप ओपन कर लेते हैं और वहां कुछ देर स्क्रोलिंग में बिताते हैं और तरह-तरह के वीडियो देखते भी हैं। आप भी ऐसा करते ही होंगे क्योंकि आज के समय में सोशल मीडिया बहुत कॉमन हो गया है और आपकी फीड पर भी हर दिन तमाम तरह के वायरल वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ऐसा टूल नजर आता है जो आपने शायद ही कभी देखा होगा। किसी ने ईंट को उठाने के लिए गजब की चीज बनाई है। उसने रॉड को काटकर वेल्डिंग से इस तरह जोड़ा है कि वो एक बार में 4-5 ईंट को उठा सकता है। वीडियो में एक शख्स उसका यूज करके भी दिखाता है और वीडियो में दिखता है कि एक बार में 5 ईंट को उस टूल की मदद से उठाया जा सकता है। अब इसे जुगाड़ कहा जाए या फिर खोज, यह आप तय कीजिए मगर वो काम का तो है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को सवा लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दिमाग है इंडिया वालों में। दूसरे यूजर ने लिखा- यह कमाल की खोज है। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब का जुगाड़ है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे वाली घड़ी ही क्यों लगी होती है? आपको भी नहीं पता होगा जवाब
बाप ने बेटे का उतारा गेम खेलने का भूत, वायरल Video के साथ बताया गया मामला