1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सिक्योरिटी गार्ड का ये वाला जुगाड़ देखा आपने? Video हो रहा है वायरल

सिक्योरिटी गार्ड का ये वाला जुगाड़ देखा आपने? Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 15, 2026 10:33 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 10:33 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है क्योंकि उसने मच्छर से बचने के लिए एक जुगाड़ किया है। आइए आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@WOKEPANDEMIC

सोशल मीडिया भी कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हंसी-मजाक के वीडियो के साथ ही साथ लोगों के अतरंगी कारनामों और अनोखे जुगाड़ के वीडियो भी काफी देखने को मिलते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के कई सारे वायरल वीडियो आते होंगे जिन्हें देखने के बाद आपको हंसी भी आती होगी या फिर हैरान होते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक सिक्योरिटी गार्ड नजर आ रहा है और उसने मच्छर से बचने के लिए अनोखा जुगाड़ किया है। वो सिक्योरिटी गार्ड कुर्सी पर बैठा हुआ है और मच्छर से बचने के लिए उसने मच्छरदानी को अपने ही ऊपर ओढ़ लिया है। एक महिला ने देखा तो उसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अब उसका जुगाड़ कितना सफल होगा, यह तो वही जाने। कई दूसरे लोगों ने भी उस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WokePandemic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'सिक्योरिटी गार्ड खुद को मच्छरदानी से बचा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- तो बिल्डिंग की सुरक्षा कौन कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बिल्कुल काम नहीं करेगा, सिर्फ रील के लिए है। तीसरे यूजर ने लिखा- अभी भी मच्छर इसे काट लेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- रात में आदमी को हार्ट अटैक दिलाएगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दरभंगा स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन में दिखा गजब का नजारा, Video हो गया वायरल

पुलिस की वर्दी में ये रस्सी क्यों लगी होती है? देखी होगी मगर कोई नहीं जानता होगा जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।