सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर तरह-तरह के वीडियो जो वायरल होते हैं, वो आपकी फीड पर भी आते होंगे और उन्हें देखने के बाद आप भी कुछ न कुछ रिएक्ट करते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको दिखेगा कि कैसे कभी-कभी मदद करने के चक्कर में सामने वाले के साथ और खुद के साथ भी बुरा हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा अपनी सीट पर बैठा हुआ है और वो अचानक वहां से उतरने की कोशिश करता है। इस दौरान उसकी मां घर के काम कर रही थी और तभी महिला की नजर बच्चे पर पड़ी। अब बच्चा वहां से गिर न जाए, वो भागते हुए उसे पकड़ने के लिए उसकी तरफ आती है मगर बच्चे के करीब पहुंचते ही महिला के पैर जमीन पर फिसल जाते हैं और महिला तो गिरती ही है, उसके पैर लगने से बच्चे की सीट गिरती है और वो भी गिर जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @terakyalenadena नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बच्चे सही सलामत नीचे उतर जाता है अगर वो किक नहीं मारती।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये आज की Gen-Z. दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चा बड़ा शैतान है। तीसरे यूजर ने लिखा- आजकल के बच्चे। चौथे यूजर ने लिखा- खुद भी गिर गई। एक अन्य यूजर ने लिखा- बच्चे ऐसे ही सीखते हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
वृंदावन में सिर्फ इन्हीं लोग का राज चलता है! बंदर का नया Video हुआ वायरल, देखें क्या करता दिखा
स्कूटी पर लगने वाली सीट का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स