आज के समय में आपको शायद ही कोई ऐसा इंसान मिलेगा जिसके पास फोन न हो। बच्चों को छोड़ दिया जाए तो हर कोई फोन यूज करता है और लोग अपने फोन का यूज भी अच्छे से करते हैं। कई सारे लोगों को जब भी कुछ इंटरेस्टिंग दिखता है तो वो तुरंत ही उसे क्लिक कर लेते हैं या फिर वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें वायरल भी खूब होती हैं क्योंकि वहां बैठी जानता के लिए वो चीज नया या फिर पहली बार दिखने जैसा होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
एक शख्स किसी ऑटो से अपने घर या फिर कहीं जा रहा होगा और तभी उसकी नजर ड्राइवर की सीट की तरफ पड़ी जहां पीछे ड्राइवर ने कमाल की लाइन लिखी हुई थी और वो देखते ही शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। ड्राइवर ने लिखा है, 'मैं भी किसी का बाप और भाई हूं, आपकी सुरक्षा मेरे लिए जरूरी है। आप बेफिक्र होकर बैठिए।' शख्स ने अपनी सवारियों के लिए यह लाइन लिखी है कि वो उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाएगा और ऐसा हर कोई नहीं लिखता जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल पोस्ट
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सभी हीरो कैप नहीं पहनते, कुछ ऑटो-रिक्शा भी चलाते हैं।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 43 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अंकल ने दिल जीत लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- उन्होंने बिना कुछ कहे, बहुत कुछ कह दिया, उनके लिए सम्मान है, हमें अपने समाज में ऐसे लोगों की और जरूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसकी बहुत जरूरत है, कितना अच्छा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दिमाग हो तो हर काम हो सकता है, अब आप जरा इस वायरल Video को ही देख लीजिए
बेचारे बच्चे के साथ जो हुआ वो आप भी देखिए, Video देख कई लोगों ने किए कमेंट