इस दुनिया में जब भी लोगों को कुछ अजीब, अतरंगी या फिर बिल्कुल हटके दिखता है तो लोग तुरंत ही अपना फोन बाहर निकालते हैं और कैमरे में कैद कर लेते हैं। इसके बाद उसे सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचा दिया जाता है और वहां बैठी जनता अतरंगी चीजों के पोस्ट देखकर रिएक्ट करती है। उन्हीं सब पोस्ट में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और तरह-तरह के पोस्ट खूब देखते होंगे। इसके साथ वायरल कंटेंट भी आप देखते होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उस पोस्ट के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल फोटो में क्या नजर आया?
आपने कई सारी जगहों पर दीवार पर चेतावनी पढ़ी होगी जिसमें लोगों को उस जगह कूड़ा फेंकने या फिर पेशाब करने से मना करने के लिए लिखी होती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं पढ़ा होगा जो अभी वायरल पोस्ट में दिखा। फोटो में एक बोर्ड नजर आता है और उस पर लिखा है, 'अति आवश्यक सूचना- आगे बढ़कर पेशाब करें नहीं तो "लत्तम जुत्तम पवित्रम।"' उसके कहने का मतलब यह है कि आगे बढ़कर पेशाब करो नहीं लात-जूता पड़ेगा और पवित्र हो जाओगे। यूनिक वार्निंग के कारण फोटो वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'बिहार में हर जगह ऐसा बोर्ड लगाना जरूरी है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पान गुटका थूकने वालों पर भी। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छी शुरुआत है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बंदे ने किया ऐसा जुगाड़ कि 19 लाख लोगों ने किया लाइक, जरा आप भी देखिए Video
धुरंधर 2 में बड़ी मिस्टेक आई सामने, आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' के मजे लेने लगे यूजर्स; VIDEO वायरल