1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कपड़ों की धुलाई जरा संभलकर! वाशिंग मशीन से निकला 7 फीट लंबा सांप, घरवालों के उड़ गए होश

कपड़ों की धुलाई जरा संभलकर! वाशिंग मशीन से निकला 7 फीट लंबा सांप, घरवालों के उड़ गए होश

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 13, 2026 09:34 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 09:39 pm IST

मध्य प्रदेश के सिवनी में एक वाशिंग मशीन से 7 फीट लंबा सांप निकला, जिससे हड़कंप मच गया। घरवालों की सांप को देखकर हालत खराब हो गई।

Snake- India TV Hindi
वाशिंग मशीन से निकला 7 फीट लंबा सांप Image Source : REPORTER INPUT

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में रखी वाशिंग मशीन के अंदर 7 फुट लंबा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सर्प मित्र को बुलाया गया और सांप को पकड़वाया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली।

क्या है पूरा मामला?

 मामला आज सुबह सिवनी के चूना भट्टी इलाके में रहने वाले संयोग वाघमारे के घर पर सामने आया। यहां जब घर की महिलाओं ने वाशिंग मशीन का कवर हटाया तो उनके होश उड़ गए। वाशिंग मशीन के अंदर रखे पाइप को निकालने के लिए रोज की तरह जैसे ही हाथ अंदर डाला तो पाइप के ऊपर बैठे सांप पर हाथ लगा।

सांप की प्रजाति की पहचान हुई

मौके पर सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को बुलाया गया, जिन्होंने सांप का रेस्क्यू किया और जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। प्रवीण तिवारी ने बताया कि 7 फीट लंबा सांप धामन प्रजाति का है जो जहरीला नहीं होता है लेकिन उसके रंग और आकार की वजह से लोग डर जाते हैं।

धामन प्रजाति के सांप के बारे में जानिए

धामन प्रजाति के सांप की सबसे बड़ी पहचान ये है कि ये जहरीला नहीं होता है। यह आराम से 6-7 फीट लंबा सांप हो सकता है लेकिन कुछ मामलों में लंबाई और भी ज्यादा हो सकती है। इसका शरीर पतला होता है लेकिन लंबाई ज्यादा होती है। 

इसकी एक खासियत ये भी है कि इसका रंग भी अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकता है। जैसे सूखे इलाकों में पीला-भूरा या हल्का भूरा हो सकता है, वहीं नमी वाले जंगलों में इसका रंग गहरा भूरा और लगभग काला भी हो सकता है। इसके शरीर के निचले हिस्से पर धारियां या जालीनुमा पैटर्न हो सकता है। इसकी आंखें बड़ी और पुतली गोल होती हैं।

इस सांप की खासियत ये है कि यह जंगलों, घास के मैदानों, खेतों, चावल के खेतों, आर्द्रभूमि, गांवों और शहरों के आसपास आसानी से रह लेता है। ये जमीन पर तेज दौड़ता है और पेड़ पर भी चढ़ जाता है। इसका मुख्य आहार चूहे हैं, इसलिए इसे किसान मित्र भी कहते हैं।

इससे पहले खबर सामने आई है कि सांप ने भाई को डस लिया, उसकी मौत न हो जाए इसलिए दूसरे भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़, जानें फिर क्या हुआ (इनपुट- सोनू गुप्ता)

ये भी पढ़ें-

रीलबाजी के चक्कर में सांप के साथ खिलवाड़ पड़ा भारी, कोबरा ने युवक को कई जगहों पर डसा, हुई दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।