1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांप ने भाई को डस लिया, उसकी मौत न हो जाए इसलिए दूसरे भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़, जानें फिर क्या हुआ

सांप ने भाई को डस लिया, उसकी मौत न हो जाए इसलिए दूसरे भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़, जानें फिर क्या हुआ

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 30, 2026 02:52 pm IST,  Updated : Sep 30, 2026 02:53 pm IST

यूपी के हरदोई में एक शख्स को सांप ने डस लिया। जिसके बाद डॉक्टर ने कहा कि किसी भी हालत में मरीज को सोने नहीं देना है। इसलिए शख्स के भाई ने उसे 150 थप्पड़ मारे।

Hardoi- India TV Hindi
सांप ने शख्स को डसा तो भाई ने मारे थप्पड़ Image Source : REPORTER INPUT

हरदोई: यूपी के हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के टिकार गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां मंगलवार देर रात दुकान बढ़ाते समय 35 वर्षीय अभय सिंह उर्फ रामू को काउंटर के नीचे बैठे सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद अभय को तेज नींद आने लगी। डॉक्टरों की सलाह पर छोटे भाइयों ने उसे सोने नहीं दिया और करीब एक घंटे में 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे।

कुल 20 एंटी वेनम इंजेक्शन लगे, तब बची जान

अभय सिंह उर्फ रामू टिकार गांव के रहने वाले हैं और रामू मोबाइल एंड जनरल स्टोर चलाते हैं। मंगलवार 29 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह दुकान बढ़ा रहे थे। इसी दौरान काउंटर के नीचे बैठे सांप ने उनके पैर में डस लिया। अभय ने नीचे देखा तो सांप नजर आया। उन्होंने तुरंत अपने पिता रविंद्र प्रताप को घटना की जानकारी दी।

परिजन अभय को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरपालपुर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करते हुए एंटी वेनम की 10 इंजेक्शन लगाए। हालत में सुधार नहीं होने पर रात करीब 10:30 बजे अभय को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शाबान अहमद की टीम ने इलाज शुरू किया।

मेडिकल कॉलेज में अभय को 10 और एंटी वेनम इंजेक्शन दिए गए। इस तरह सीएचसी और मेडिकल कॉलेज में कुल 20 एंटी वेनम इंजेक्शन लगाए गए। इलाज के दौरान अभय को तेज नींद आने लगी और वह बार-बार बेहोशी की हालत में जाने लगे। डॉक्टर शाबान अहमद और उनकी टीम ने परिजनों से कहा कि मरीज को सोने नहीं देना है और लगातार होश में रखने की कोशिश करनी है।

अभय के छोटे भाई रमन और अनिरुद्ध उन्हें जगाए रखने में जुटे

इसके बाद अभय के छोटे भाई रमन और अनिरुद्ध उन्हें जगाए रखने में जुट गए। दोनों भाइयों ने करीब एक घंटे तक अभय को जगाए रखा। परिवार के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने अभय को 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे, ताकि वह सो न जाएं। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में करीब तीन घंटे तक इलाज और निगरानी चलती रही। इसके बाद अभय की हालत में सुधार हुआ और उन्हें होश आ गया।

डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि अभय की हालत में सुधार है और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। गंभीर स्थिति बनने पर उन्हें लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया जा सकता था, लेकिन हालत सुधरने के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई में ही इलाज जारी रखा गया।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि जिस सांप का रेस्क्यू किया, उसी ने डस लिया। इस घटना में स्नैक कैचर की दर्दनाक मौत हो गई।  (रिपोर्ट- हरदोई से राम श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें

5 फुट लंबे सांप को शख्स ने मुंह में रख लिया और भरने लगा उसमें हवा, सामने आया VIDEO, जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।