1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जिस सांप का रेस्क्यू किया, उसी ने डस लिया... स्नैक कैचर की दर्दनाक मौत; घर लाकर बच्ची के हाथ में भी थमाया था

जिस सांप का रेस्क्यू किया, उसी ने डस लिया... स्नैक कैचर की दर्दनाक मौत; घर लाकर बच्ची के हाथ में भी थमाया था

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 22, 2026 11:55 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 11:57 pm IST

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सांप का रेस्क्यू करते समय 40 स्नेक कैचर को सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआत में उसने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन कुछ देर बाद जब घबराहट और बेचैनी महसूस हुई, तो उसे अस्पताल ले जाया गया।

मृतक स्नेक कैचर पीनू।- India TV Hindi
मृतक स्नेक कैचर पीनू। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में मंगलवार को सांप के काटने से स्नैक कैचर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय प्रवेश उर्फ पीनू पिता मोहन गिरी करैत सांप को पड़कर घर लाया था। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद पीनू ने इसे हल्के में लेकर इलाज नहीं कराया। जब घबराहट हुई तो परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से इलाज के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया गया।

सांप को लाकर बच्ची के हाथ में थमाया 

परिजनों ने बताया कि पीनू करीब 10 साल से सांप पकड़ने का काम कर रहा था। वह प्रोफेशनल स्नैक केचर नहीं था लेकिन 10 सालों में कई बड़े-बड़े सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ चुका था। पीनू को सोमवार रात करीब 9 बजे को सुठालिया रोड इलाके में करैत सांप निकालने की सूचना मिली थी। वह उसे पकड़ने मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू के दौरान सांप ने पीनू की उंगली में काट लिया था। इसके बाद वह सांप को पकड़कर अपने घर लेकर आया था। इस दौरान उसने अपने बच्चों को भी सांप दिखाया।

कुछ देर बाद जब पीनू को घबराहट और बेचैनी महसूस हुई, तो परिजन उसे तुरंत ब्यावरा सिविल अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया, लेकिन भोपाल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

देखें सांप के रेस्क्यू का वीडियो-

परिवार में एक बेटा और एक बेटी

परिजनों ने बताया कि मृतक पीनू गिरी के परिवार में पत्नी और एक बेटा और एक बेटी हैं। वह दो भाइयों में से एक थे।

परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीनू के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद अंतिम संस्कार किया। गया।

वहीं, एक अन्य घटना में कुछ महीनों पहले मंदसौर में घर के अंदर बने कुएं से 20 कोबरा सांप निकले थे, कुएं में 7 टैंकर पानी भरकर इन सांपों को बाहर निकाला था। इतनी बड़ी संख्या में एक ही स्थान से कोबरा सांप मिलने से क्षेत्र के लोग हैरान रह गए। 

(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

यह भी पढ़ें-

वॉटरफ़ॉल के पास बच्चे को गोद में लिए खड़ा था शख्स, अचानक ऊपर से गिरा सांप; डरावना पल वीडियो में कैद

सांप काटने से दो मासूम भाई-बहन की हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।