मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। मामला इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र का है, जहां दो साल पहले हुई लव मैरिज की नाराजगी और पारिवारिक विवाद के बीच एक नाबालिग ने अपने ही जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई, जब परिवार गमी के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। घर में भजन-कीर्तन चल रहे थे, तभी अचानक नाबालिग ने एक ऐसा कदम उठाया, जिससे पूरा माहौल बदल गया और अचानक चीख-पुकार मच गई। जैसे ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो जीजा खून से लथपथ पड़ा मिला।
लव मैरिज से नाराज था परिवार
मृतक की पहचान दीपक (22 साल) पिता गोपाल निवासी बरोठा, देवास के रूप में हुई है। मृतक दीपक ने दो साल पहले गांव की एक युवती से लव मैरिज की थी। शादी के बाद युवती के परिजन इस शादी से नाराज थे, जिसके चलते परिवार ने दोनों से दूरी बना ली थी और उनकी बातचीत भी बंद थी। हालांकि, बाद में परिवार में फिर धीरे-धीरे मेलजोल शुरू हो गया और दीपक का भी ससुराल आना-जाना शुरू हो गया। लेकिन, लड़की का भाई अब भी दोनों से नाराज था।
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
मामला इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के नीलगिरी परिसर का है, जहां दीपक बुधवार रात एक गमी के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। कार्यक्रम उस वक्त मातम में बदल गया, जब 16 साल के नाबालिग साले ने दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। दीपक की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां वो खून से लथपथ हालत में पड़ा था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने 16 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
देवास के बरोठा का रहने वाला था दीपक
दीपक देवास के बरोठा का रहने वाला था, जिसने करीब दो साल पहले खुड़ैल क्षेत्र की युवती से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में युवती का परिवार इस शादी से नाराज था और दोनों से बातचीत भी बंद कर दी थी, हालांकि बाद में परिवारों के बीच मेलजोल बढ़ा और दीपक का ससुराल आना-जाना शुरू हो गया। बुधवार रात दीपक अपनी बड़ी सास के यहां गमी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था, जहां रात करीब दो बजे उस पर 16 वर्षीय नाबालिग साले ने चाकू से हमला कर दिया। खुड़ैल थाना प्रभारी कर्ण सिंह शक्तावत के मुताबिक, पुलिस ने हत्या के मामले में 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दीपक उससे बात नहीं करने पर लगातार धमका रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने सब्जी काटने वाले चाकू से दीपक के सीने पर वार कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
(इंदौर से भरत पाटिल की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ेंः महज दो सेकेंड में जिंदगी खत्म! स्कूटर खड़ी कर रहा था शख्स, अचानक गिरा और हुई मौत; CCTV फुटेज आया सामने