1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मंदसौर में घर के अंदर बने कुएं से निकले 20 कोबरा सांप, 7 टैंकर पानी भरकर बाहर निकाला

मंदसौर में घर के अंदर बने कुएं से निकले 20 कोबरा सांप, 7 टैंकर पानी भरकर बाहर निकाला

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 04, 2026 08:39 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 08:39 pm IST

कोबरा सांप घर के अंदर बने संकरे कुएं में थे। ऐसे में 7 टैंकर पानी डालकर उन्हें ऊपर लाया गया। इसके बाद रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। स्थानीय लोगों को सांप दिखने पर प्रशिक्षित सर्प रक्षक या वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई।

Kobra- India TV Hindi
कोबरा सांप रेस्क्यू Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक घर के अंदर बने संकरे कुएं से 20 कोबरा सांप निकले हैं। हालांकि, इन सांप से किसी को नुकसान नहीं हुआ। एक सर्प रक्षक ने सभी का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया। घटना मंदसौर शहर की सम्यक डायमंड कॉलोनी की है। यहां उस समय हड़कंप मच गया, जब भेरूलाल नाम के एक व्यक्ति के घर में कोबरा सांप दिखाई दिए। सांपों का रेस्क्यू करने वाले कमल दास बैरागी को संकरे कुएं बड़ी संख्या में कोबरा सांप होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेस्क्यूवर कमल दास बैरागी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया।

रेस्क्यू के दौरान कुएं के अंदर से 20 कोबरा सांप सुरक्षित निकाले गए। इतनी बड़ी संख्या में एक ही स्थान से कोबरा सांप मिलने से क्षेत्र के लोग हैरान रह गए। रेस्क्यू के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन रेस्क्यूवर ने सभी को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

सांप को खुद पकड़ने की कोशिश न करें

कमल दास बैरागी ने सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ने की प्रक्रिया अपनाई, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या वन्यजीव को नुकसान न पहुंचे। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में बिलों में पानी भरने के कारण सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में बाहर निकल आते हैं। ऐसे में यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि प्रशिक्षित सर्प रक्षक या वन विभाग को तत्काल सूचना दें।

7 टैंकर पानी भरने के बाद बाहर निकले कोबरा

रेस्क्यूवर का कहना है की जैसे मुझे सूचना मिली की संजीत रोड पर बनी सम्यक कॉलोनी में बने एक मकान के कुएं में बेबी कोबरा दिखाई दिए। कुएं की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कत हो रही थी। फिर एक पानी के टैंकर बुलाकर कुएं में पानी भरा गया। लगभग 7 टैंकर पानी भरने के बाद कुएं का जलस्तर बढ़ा। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू करने वाले व्यक्ति ने एक-एक कर सभी सापों को प्लास्टिक के डिब्बे में भरा और ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।

(मंदसौर से अशोक कुमार परमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

जंगली सुअर के लिए लगाए करंट ने ली बाघ की जान, दो महीने बाद हुआ खुलासा, जंगल में दफन मिला कंकाल

कुएं में जहरीली गैस से बड़ा हादसा, बैल को बचाने की कोशिश पड़ी भारी, 3 ग्रामीणों की हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।