1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कुएं में जहरीली गैस से बड़ा हादसा, बैल को बचाने की कोशिश पड़ी भारी, 3 ग्रामीणों की हुई मौत

कुएं में जहरीली गैस से बड़ा हादसा, बैल को बचाने की कोशिश पड़ी भारी, 3 ग्रामीणों की हुई मौत

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jul 04, 2026 01:00 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 01:59 pm IST

मैहर जिले के खरमसेड़ा गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक बैल कुएं में गिर गई, जिसे बचाने के चक्कर में 3 ग्रामीणों ने अपनी जान गंवा दी।

death news- India TV Hindi
कुएं की जहरीली गैस से 3 ग्रामीणों की मौत Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के मैहर जिले से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पशु को बचाने के चक्कर में तीन लोगों की जान चली गई। इन तीनों व्यक्तियों के परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब हो गई है। दरअसल, मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके के लोगों का दिल झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार एक बैल कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए तीन ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतरे, लेकिन कुएं के भीतर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। कुएं के अंदर जाते ही तीनों का दम घुटने लगा और मौका पर दम तोड़ दिया।

3 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

मामले की जांच में पुलिस को पता चला की हादसे के दौरान एक अन्य ग्रामीण भी कुएं में उतरा, जो जहरीली गैस के असर से बेहोश हो गया। उसे तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन हालत बिगड़ते गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीनों ग्रामीणों की मौत से पसरा मातम

कुएं में जहरीली गैस से हुई 3 ग्रामीणों की मौत की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और मृतकों के परिजनों का अस्पताल के बाहर रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा कि इस हादसे में कृष्ण कुमार यादव 28 वर्ष, वीरेंद्र यादव 47 वर्ष ओर राहुल यादव उम्र 34 वर्ष की मौत हुई है।

जहरीली गैस बनी मौत की वजह

मध्य प्रदेश के मैहर से पहले दिल्ली के मुंडका में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत की खभर सामने आई थी। जानकारी के अनुसार एक फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई है। 

ये भी पढे़ं- दिल्ली के मुंडका में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, एक के बाद एक तीनों सेप्टिक टैंक में उतरे और गंवाई जान

छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, कई लोगों ने की आंखों में जलन और घुटन की शिकायत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।