कई बार ऐसा होता है कि कहीं जाते हुए लोगों को कुछ ऐसा दिख जाता है जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी और वो जब उनका ध्यान खींचता है तो वो तुरंत उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। ऐसे ही वीडियो वायरल भी होते हैं क्योंकि वहां बैठी जनता का ध्यान भी वो वीडियो खींच लेता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर न जानें कितने सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया जो वायरल हो गया।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स कैमरे को चालू करके अपने कुछ दोस्तों को दिखाता है और बोलता है कि वो लोग टहलने के लिए आए हुए थे। इसके तुरंत बाद वो आदमी एक स्ट्रीट लाइट दिखाता है जो वीडियो के वायरल होने का कारण है। उसमें नजर आता है कि किसी ने उस स्ट्रीट लाइट की लाइट को ऊपर यानी आसमान की तरफ कर दिया है। मतलब उसकी जरूरत जमीन पर है मगर लगाने वाले ने उल्टा कर दिया है। यही दिखाते हुए वो शख्स बोलता है कि ये क्या चांद को रौशनी दे रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर abhay.flexion9 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 81 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी फनी कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा- जब चांद सभी को रौशनी देगा तो चांद को कौन देगा। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे वो एलियन को सिग्नल दे रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- सोलर एनर्जी दे रहा भाई वो। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई वो आसमान में उड़ती पंछियों को रौशनी दे रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मैं भी किसी का बाप और भाई हूं...! ऑटो में लिखी पूरी लाइन पढ़कर दिल खुश हो जाएगा, हो रहा है वायरल
दिमाग हो तो हर काम हो सकता है, अब आप जरा इस वायरल Video को ही देख लीजिए