1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस लैपटॉप के आगे अंधेरा भी फेल हो जाएगा, Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

इस लैपटॉप के आगे अंधेरा भी फेल हो जाएगा, Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2026 02:13 pm IST,  Updated : May 14, 2026 02:13 pm IST

एक लैपटॉप का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे कि ये कैसा लैपटॉप है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MADAN_CHIKNA

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है जहां आपको हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ देखने को मिल ही जाएगा। सुबह से लेकर शाम, आप जितनी बार सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ या फिर बहुत कुछ ऐसा दिखेगा जो आपको हैरान कर देगा या फिर हंसने पर मजबूर कर देगा। हर दिन ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकत समेत कई चीजें वायरल होती हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लैपटॉप नजर आ रहा है जो बंद दिख रहा है। वहीं उसका वीडियो बनाने वाला शख्स भी लैपटॉप के स्क्रीन में नजर आ रहा है, मतलब उसकी छवि दिख रही है। इसके बाद जो दिखता है, वो वीडियो के वायरल होने का कारण है। शख्स जब लैपटॉप के स्क्रीन पर टॉर्च मारता है तो पता चलता है कि लैपटॉप चालू है और उसमें कुछ कॉपी या पेस्ट हो भी हो रहा है। लेकिन उसकी ब्राइटनेस इतनी कम है कि लग रहा है कि लैपटॉप बंद ही है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Madan_Chikna नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई के पास लैपटॉप -63 ब्राइटनेस वाला है।' अब यह वीडियो वास्तव में किसने बनाया और किसके अकाउंट से पोस्ट किया गया था, यह तो नहीं बताया गया है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गोल्फ के बॉल में छोटे-छोटे गड्ढे क्यों होते हैं? खेलते होंगे मगर नहीं बता पाएंगे जवाब

ये तो स्टन गन को भी खिलौना समझ रहे हैं, असर देखने के लिए शख्स ने भाई पर ट्राई किया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।