1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी को डर नहीं लगता क्या? कारनामे का Video देख आप भी हंसेंगे

इस आदमी को डर नहीं लगता क्या? कारनामे का Video देख आप भी हंसेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2026 10:53 am IST,  Updated : May 15, 2026 10:53 am IST

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप कुछ न कुछ रिएक्ट भी करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SOULMATES.UNFILTERED

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां एक से बढ़कर एक कंटेंट क्रिएटर बैठे हैं जो हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। अब जो वीडियो सबसे ज्यादा यूनिक होता है या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। अब उन वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को भी नहीं रोक पाते हैं क्योंकि वीडियो उतना ही गजब का होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपने कमरे में अपने बेड पर बैठा है। उसके सामने उसकी पत्नी बैठी है और वो आदमी अपनी पत्नी का स्केच बना रहा है। पत्नी का चेहरा देखकर लग रहा है कि उसने अपने पति से अच्छे स्केच की उम्मीद बनाए हुए है मगर उस आदमी का स्केच देखने के बाद हंसी ही आ जाती है और दिमाग में यह भी आता है कि ऐसा स्केच जब उसकी पत्नी देखेगी तो उसका क्या हाल होगा। स्क्रिप्टेड वीडियो है लेकिन मजेदार है और उसी कारण वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर soulmates.unfiltered नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 76 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं एंबुलेंस को फोन कर देता हूं भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई जिंदा हो? तीसरे यूजर ने लिखा- तगड़ा क्लेश होने से कुछ मिनट पहले। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मौत से खेल रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पहाड़ों में चलती ये अनोखी लिफ्ट देखी आपने? Video हो रहा है वायरल

शख्स ने दोस्त के साथ किया ऐसा मजाक कि भड़क गए लोग, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।