1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK में बड़े बदलाव की आहट, आईपीएल 2027 से पहले 14.2 करोड़ का खिलाड़ी होगा बाहर!

CSK में बड़े बदलाव की आहट, आईपीएल 2027 से पहले 14.2 करोड़ का खिलाड़ी होगा बाहर!

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Nov 02, 2026 10:41 am IST,  Updated : Nov 02, 2026 10:41 am IST

सीएसके ने जिन प्लेयर्स को पिछले साल की नीलामी में बड़े दाम पर खरीदा था, उनमें से किसी एक को रिलीज किया जा सकता है। इससे टीम के पर्स में काफी पैसे बढ़ जाएंगे।

prashant veer- India TV Hindi
प्रशांत वीर Image Source : AP

आईपीएल 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। बीसीसीआई की ओर से साफ कर दिया गया है कि सभी टीमें अपने रिटेंशन लिस्ट कब तक जारी करेंगी। इस बीच आईपीएल की चैंपियन टीमों में से एक सीएसके में बड़े बदलाव की आहट आने लगी है। टीम ने जिन दो खिलाड़ियों को पिछली ​नीलामी में बड़े दामों में खरीदा था, उसमें से एक या फिर दोनों की छुट्टी हो सकती है। इससे टीम के पर्स में पैसा बढ़ जाएगा, उसे कुछ और खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है। यहां हम प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा की बात कर रहे हैं। जो कि उभरते हुए सितारे माने जाते हैं। 

प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को सीएसके ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था

चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2026 के आईपीएल ऑक्शन में प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ रुपये में अपने पाले में किया था। प्रशांत केवल 30 लाख रुपये के बेस प्राइज पर आए थे। उन पर पहले एलएसजी और मुंबई इंडियंस ने बोली लगाना शुरू किया। इसके बाद बीच में सीएसके और एसआरएच ने भी एंट्री मारी। बोली लगते लगते करोड़ों में पहुंच गई। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 14 करोड़ रुपये की लगाई। इसके बाद सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये देकर उन्हें अपने पाल में शामिल कर लिया। उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले प्रशांत वीर ने टीम के लिए 6 मैच खेलकर 90 रन बनाए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। अब सीएसके के शायद ऐसा लगता है कि वे टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और उन्हें रिलीज करने की चर्चा हो रही है। 

कार्तिक शर्मा का भी प्रदर्शन नहीं रहा पिछले सीजन बहुत अच्छा

इसके बाद अगर कार्तिक शर्मा की बात करें तो उनकी भी बोली 30 लाख रुपये से ही शुरू हुई थी। पहले मुंबई इंडियंस और एलएसजी मैदान में उतरीं। इसके बाद केकेआर और सीएसके भी प्राइज वार में शामिल हो गईं। बाद में एसआरएच भी कूदी। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 14 करोड़ रुपये की लगाई और यहां भी 14.20 करोड़ रुपये देकर कार्तिक को अपने पाले में कर लिया। कार्तिक ने पिछले सीजन टीम के लिए 11 मैच खेलकर 295 रन बनाए। यानी जितनी कीमत पर उन्हें खरीदा गया था, उसे तरह का रिटर्न टीम को नहीं मिला। 

सीएसके के पास मौजूदा वक्त में केवल 2.4 करोड़ रुपये ही पर्स में बाकी

इस तरह से देखें तो 28 करोड़ रुपये ज्यादा की कीमत को सीएसके ने इन दो प्लेयर्स पर ही खर्च कर दी थी। अब जब नए सीजन के लिए नीलामी होनी है तो टीम के पास ज्यादा पैसे पर्स में नहीं हैं। अभी टीम के पास केवल 2.4 करोड़ रुपये ही हैं। अगर इस साल 5 करोड़ रुपये की ​बढ़ोत्तरी होती भी है तो भी ये करीब साढ़े सात करोड़ तक ही जा पाएगा। यानी टीम अगर इस साल किसी खिलाड़ी के पीछे जाना चाहे तो भी नहीं जा सकती, क्योंकि बाकी टीमों के पास इससे ज्यादा पैसे होंगे। इस बीच क्रिकबज की एक रिपोर्ट से पता चला है कि टीम इन दोनों में से किसी एक को रिलीज कर अपना पर्स बढ़ाना चाहती है। अगर संभव हुआ तो टीम उस खिलाड़ी को फिर से कम कीमत पर खरीद सकती है। 

अगले साल के आईपीएल के लिए 16 दिसंबर को होगी नीलामी, 15 नवंबर को आएगी रिटेंशन लिस्ट

पता ये भी चला है कि 16 दिसंबर को अगले साल के लिए नीलामी होगी और इसी महीने की 15 तारीख तक सभी दस टीमों को बताना होगा कि वे अपने किन ​प्लेयर्स को रिटेन कर रही हैं और किन प्लेयर्स को रिलीज कर रही हैं। अब देखना है कि 15 नवंबर को सीएसके और बाकी टीमें अपने किन प्लेयर्स को अपने पास रखती हैं और किन्हें जाने देती हैं। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में सभी टीमों के पास काफी काम होगा, ताकि वे तय कर सकें कि किसे रखना है और किसे जाने देना है। 

यह भी पढ़ें 

बैक टू बैक दो मैच हारकर टीम इंडिया को भयंकर नुकसान, अब कौन है आईसीसी की नंबर 1 टी20 टीम

IND vs NZ ODI सीरीज से पहले बड़ा झटका, दो खिलाड़ी हो गए अचानक बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।