1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में जबरदस्त उठापटक, कमिंस के साथ स्टार्क और हेजलवुड बाहर, भुला दिए गए खिलाड़ी वापस आए

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में जबरदस्त उठापटक, कमिंस के साथ स्टार्क और हेजलवुड बाहर, भुला दिए गए खिलाड़ी वापस आए

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Nov 02, 2026 08:54 am IST,  Updated : Nov 02, 2026 08:54 am IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है, इसके लिए टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन इसमें ऐसे फैसले लिए गए हैं, जो अपने आप में चौंकाते हैं।

Pat Cummins and Mitchell Starc- India TV Hindi
पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क Image Source : GETTY

इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में जबरदस्त उठापटक का दौर चल रहा है। टीम हाल ही में साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी, जहां उसे पहले वनडे और फिर टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब उसका मुकाबला इंग्लैंड से होने वाला है। इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। एक ओर जहां सीरीज में बड़े बड़े नाम नदारद हैं, वहीं कुछ वक्त पहले भुला दिए गए प्लेयर्स को फिर से मौका दिया जा रहा है। इसमें सबसे प्रमुख नाम जेक फ्रेजर मैकगर्क का है, जो तूफानी अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उनकी वापसी एक बार फिर से टीम में हो चुकी है। 

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अब अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए तैयार है। पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी, इसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान कर दिया गया है। महली बियर्डमैन को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वे टी20 सीरीज भी खेलेंगे। इसके साथ ही जैक एडवर्ड्स, स्पेंसर जॉनसन और लियाम स्कॉट को भी वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। बड़ी और अहम बात ये है कि तेज गेंदबाजों की तिकड़ी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड में से किसी को भी टीम में मौका नहीं मिला है। 

पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड करेंगे टेस्ट सीरीज की तैयारी

दरअसल माना जा रहा है कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को आराम दिया गया है। ये तीनों खिलाड़ी हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे। अब टीम का फोकस आने वाले टेस्ट मैचों पर है। पहले टीम अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, इसके बाद भारत के दौरे पर आएगी, जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के लिए काफी अहम होगी। तीनों खिलाड़ी उसके लिए अपनी तैयारी शुरू करेंगे। 

जेक फ्रेजर मैकगर्क की अचानक हो चुकी है टीम में वापसी

इस बीच जेक फ्रेजर मैकगर्क की टीम को फिर से याद आ गई है, उन्हें टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम में वापस लाया गया है। मैकगर्क ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2025 की जुलाई में खेला था। उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और अब उनकी वापसी हो चुकी है। मैकगर्क ने जब डेब्यू किया था, तब वे तूफानी ब​ल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए। आठ टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर वे अब तक केवल 115 रन ही बना सके हैं, इसमें एक अर्धशतक शामिल है। इस बीच वनडे और टी20 मैचों की सीरीज के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी मिचेल मार्श ही संभालते हुए दिखाई देंगे। 

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, एडम जेम्पा।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल ओवेन, लैकलन शॉ, एडम जेम्पा। 

यह भी पढ़ें 

बैक टू बैक दो मैच हारकर टीम इंडिया को भयंकर नुकसान, अब कौन है आईसीसी की नंबर 1 टी20 टीम

IND vs NZ ODI सीरीज से पहले बड़ा झटका, दो खिलाड़ी हो गए अचानक बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।