1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दिल्ली में अमित शाह से मिले NCP के 6 बड़े नेता, वित्त मंत्रालय वापस देने की मांग उठने की चर्चा

दिल्ली में अमित शाह से मिले NCP के 6 बड़े नेता, वित्त मंत्रालय वापस देने की मांग उठने की चर्चा

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Written By: Malaika Imam
 Published : Nov 02, 2026 11:54 am IST,  Updated : Nov 02, 2026 01:05 pm IST

अजित पवार गुट के छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्रालय दोबारा एनसीपी को देने की मांग उठने की चर्चा है।

अमित शाह से मिले...- India TV Hindi
अमित शाह से मिले एनसीपी के नेता Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को लेकर हलचल तेज हो गई है। अजित पवार गुट के छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मित शाह से मिलने वाले नेताओं में धनंजय मुंडे, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल और दिलीप वळसे पाटील शामिल हैं। इस मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्रालय का जिम्मा वापस एनसीपी को सौंपने की मांग उठाए जाने की चर्चा है।

आज एनसीपी कोर कमेटी की बैठक

इस मुलाकात में सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार की गैर-मौजूदगी से नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, अब सभी की नजरें मुंबई पर टिकी हैं। आज शाम 4.0 बजे मुंबई में अजित पवार के आवास देवगिरी पर एनसीपी कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ NCP के नेता
Image Source : REPORTERकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ NCP के नेता

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की 5 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इस चुनाव में सत्ताधारी महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी (MVA) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस चुनाव में MVA ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि महायुति गठबंधन को 2 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

सीट-वार परिणामों की बात करें तो नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा के सुधाकर कोहले को हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिसे आरएसएस और बीजेपी के गढ़ में एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। इसी तरह, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनसीपी (शरद पवार गुट) की उम्मीदवार ने जीत हासिल की और छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में महाविकास आघाड़ी समर्थित उम्मीदवार डॉ. प्रतापसिंह पाटिल विजयी रहे।

दूसरी ओर, महायुति के खाते में पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र आया, जहां बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े ने जीत हासिल की, जबकि अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार किरण सरनाईक ने बाजी मारी। मतगणना की प्रक्रिया काफी लंबी चली और लगभग 40 से 45 घंटों के बाद वरीयता के वोटों की गिनती के आधार पर अंतिम परिणाम स्पष्ट हुए।

सीट-वार विजेता उम्मीदवारों के नाम

  1. नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा के सुधाकर कोहले को हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। नागपुर को आरएसएस और बीजेपी का गढ़ माना जाता है, ऐसे में यहाँ भाजपा की हार को बड़ा झटका माना जा रहा है।
  2. पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी (शरद पवार गुट) की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव ने जीत हासिल की, उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को पराजित किया।
  3. छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महाविकास आघाड़ी समर्थित उम्मीदवार डॉ. प्रतापसिंह पाटिल विजयी रहे।
  4. पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े ने जीत हासिल की। लंबी चली मतगणना और एलिमिनेशन राउंड के बाद यह सीट भाजपा के खाते में आई।
  5. अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महायुति में शामिल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के उम्मीदवार किरण सरनाईक ने बाजी मारी।

ये भी पढ़ें-

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ी अंदरूनी कलह, 18-20 विधायकों ने खोला बदलाव का मोर्चा, बोले- "नाराज हैं"

पंजाब में AAP को एक और बड़ा झटका, अब अमृतसर नॉर्थ से MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दिया इस्तीफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।