1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहाड़ों में चलती ये अनोखी लिफ्ट देखी आपने? Video हो रहा है वायरल

पहाड़ों में चलती ये अनोखी लिफ्ट देखी आपने? Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2026 08:53 am IST,  Updated : May 15, 2026 08:53 am IST

सोशल मीडिया पर ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जो लोगों ने खुद की आंखों से नहीं देखी होती है और ऐसी ही चीजें वायरल भी होती हैं क्योंकि वो लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ISRAR_AHMED0143

आज के इस दौर में तो लगभग लोग सोशल मीडिया पर हैं और लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो फिर सोशल मीडिया पर देख सकते हैं कि तमिलनाडु में देखने के लिए क्या यूनिक जगह या फिर चीज है। आप अगर गुजरात में रहते हैं तो फिर आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं कि बिहार में रहने वाला एक शख्स कैसा अनोखा जुगाड़ करता है। मतलब सोशल मीडिया पर वो सब चीजें देखने को मिल जाती हैं जो आपसे दूर होती हैं या फिर आपने कभी खुद से नहीं देखी है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि पहाड़ में एक जगह पर छोटी गिट्टी रखी हुई हैं और उन्हें कहीं और पहुंचाना है। इसके लिए अनोखे लिफ्ट का इस्तेमाल हो रहा है। दरअसल गिट्टियां ऊंचाई पर रखी हैं और नीचे पहुंचाना है। इसके लिए वहां एक अनोखा लिफ्ट बना है। इसमें एक तसले में वो सामान रखकर छोड़ देते हैं तो वो वजन के कारण खुद नीचे चला जाता है और दूसरे छोर पर लगा तसला खुद से ऊपर आ जाता है। अब इस तरह से बारी-बारी सामान नीचे पहुंचाया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर israr_ahmed0143 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 13 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं जानता हूं मगर ये ऐसे काम करती है, यह पहली बार देखा। दूसरे यूजर ने लिखा- कमाल का है। तीसरे यूजर ने लिखा- फिजिक्स है बाबू भैया। एक अन्य यूजर ने लिखा- पहाड़ी जुगाड़ बाबू भैया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने दोस्त के साथ किया ऐसा मजाक कि भड़क गए लोग, देखें वायरल Video

इस बच्ची ने जो किया वो आपका दिल जीत लेगा, Video देख लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।