1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर में बच्चों को अकेले कभी मत छोड़ें वरना कुछ ऐसा ही नजारा दिखेगा, देखें Video

घर में बच्चों को अकेले कभी मत छोड़ें वरना कुछ ऐसा ही नजारा दिखेगा, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 15, 2026 10:35 am IST,  Updated : May 15, 2026 10:35 am IST

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद कई लोगों को अपने बचपन की याद आ जाएगी तो कई लोगों को अपने बच्चों की हरकतें याद आ जाएंगी। वहीं कई लोग आगे के लिए सावधान हो जाएंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/DEEKSHA_SALON_AND_ACADEMY

घर में अगर छोटे बच्चे हों तो फिर घर में चहल-पहल होती रहती है और सभी लोगों का मन लगा रहता है। दूसरे शब्दों में कहें तो हर किसी की ड्यूटी लगी रहती है। लोग देखते रहते हैं कि बच्चा कहां है और क्या कर रहा है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बच्चों के ज्यादा समझ नहीं होती है और उन्हें अकेले छोड़ दो तो फिर वो कोई न कोई कारनामा ही करते हैं। आपके घर में अगर बच्चे हैं तो फिर आप शायद जानते होंगे और अगर ऐसा नहीं है तो फिर आपको किसी ने आपके बचपन के कारनामे बताए ही होंगे। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप समझ जाएंगे कि बच्चों को अकेले छोड़ने पर वो क्या कर सकते हैं।

वीडियो में बच्ची क्या करती दिखी?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बच्ची एक जगह पर बैठी हुई है और अपना स्कीन केयर कर रही है। उसे किसी का क्रीम मिल गया है और उसने लगभग पूरे शरीर पर उस क्रीम को लगा दिया है। पूरा चेहरा क्रीम से भरा हुआ है, हाथों में क्रीम लगी हुई है और साथ ही साथ पैर पर भी क्रीम लगा लिया है। वो अभी भी चेहरे पर क्रीम लगाती नजर आ रही है। वहीं चारों तरफ छोटे-छोटो कागज पड़े हुए नजर आ रहे हैं। अब किसी ने अचानक यह देखा और वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर deeksha_salon_and_academy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 99 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- घरवालों ने काला बोल दिया, बात दिल पर लग गई। दूसरे यूजर ने लिखा- स्कीन केयर बहुत जरूरी है मम्मा, उम्र बस नंबर है। तीसरे यूजर ने लिखा- RIP सनस्क्रीन। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पहाड़ों में चलती ये अनोखी लिफ्ट देखी आपने? Video हो रहा है वायरल

शख्स ने दोस्त के साथ किया ऐसा मजाक कि भड़क गए लोग, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।