1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 700 किलो के इस भैंसे में ऐसा क्या है जो इतना छाया हुआ है, Video हो रहा है खूब वायरल

700 किलो के इस भैंसे में ऐसा क्या है जो इतना छाया हुआ है, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 18, 2026 05:20 pm IST,  Updated : May 18, 2026 05:47 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक भैंसा खूब छाया हुआ है। उसका एक वीडियो कुछ ज्यादा ही वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस भैंसे के इतने वायरल होने के पीछे क्या कारण है।

सोशल मीडिया पर छाया हुआ भैंसा- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर छाया हुआ भैंसा Image Source : X/@BILALAHMED19870

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन बता दें कि वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर हर दिन कुछ देर भी सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो आप भी देखते ही होंगे जो आपके लिए भी अनोखे रहते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक भैंसे का है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस भैंसे में आखिर ऐसा क्या है जो वो इतना छाया हुआ है, कई सारे लोगों ने उसका वीडियो पोस्ट किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक भैंसा नजर आ रहा है और वो भैंसा सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। वो भैंसा भूरे रंग का है और उसका नाम डोनाल्ड ट्रंप रखा हुआ है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला नजर आती है जो बोलती है, 'फेसबुक पर जब इसकी फोटो देखी तो पूरा ही डोनाल्ड ट्रंप जैसा दिखता है। इसके चेहरे की बात कर लें या इसके बाल को देख लें, ये बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप जैसा नजर आता है।' अब तो आप समझ ही गए होंगे कि इस भैंसे के वायरल होने का कारण क्या है। भैंसे को जो नाम दिया गया है, वही इसके छाने का कारण है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ggk_here_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भैंसा बना शहर भर में चर्चा का विषय। डोनाल्ड ट्रंप नाम का 700 किलोग्राम का एक विशाल भैंसा ऑनलाइन वायरल हो गया है। अपने विशाल आकार और अनोखे नाम की वजह से यह लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। वहीं, स्थानीय लोग भी इस जानवर को अपनी आंखों से देखने के लिए जमा हो रहे हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को खूब सारे लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ के असली नवाब से मिल लीजिए, Video हो रहा है खूब वायरल

ऐसी VVIP सीट तो पूरे स्टेडियम में नहीं मिलेगी, Video देखना तो बनता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।