सड़क पर जाते हुए कई बार कुछ ऐसे लोग दिख ही जाते हैं जो खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। उन्हें पता नहीं स्टंट करने में क्या मजा आता है। ऐसे लोग बाइक लहराते दिखेंगे या फिर हैंडल छोड़कर बाइक चलाते दिखेंगे तो वहीं कुछ लोग कार के साथ भी स्टंट करते हैं। आपने भी ऐसे लोगों को देखा ही होगा और अगर सड़क पर ऐसे लोग नहीं दिखे हैं तो सोशल मीडिया पर दिखे होंगे क्योंकि वहां ऐसे लोगों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया?
Related Stories
वायरल वीडियो में आखिर ऐसा क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक शख्स स्कूटी पर जाते हुए नजर आ रहा है। अब कोई भी जब स्कूटी चलाता है तो उसका हैंडल अच्छे से संभालता है लेकिन यहां नजारा अलग है। वीडियो में दिख रहा है कि जो शख्स स्कूटी पर बैठा है, वो एकदम पीछे बैठा हुआ है और वो भी पलती मारकर बैठकर है और स्कूटी चल रही है। उस शख्स का चेहरा देखकर लग रहा है कि उसे बिल्कुल भी डर नहीं लगता है और अगर ऐसे में थोड़ा भी बैलेंस बिगड़ेगा तो जान भी जा सकती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @khurpenchh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो को लखनऊ का बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये गिरेगा, मरेगा और इल्जाम कार वाले या ट्रक वालों पर आएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- नमूनों की कमी हमारे देश में कभी नहीं होने वाली है। तीसरे यूजर ने लिखा- चचा फैशन के चक्कर में बहुत लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसी VVIP सीट तो पूरे स्टेडियम में नहीं मिलेगी, Video देखना तो बनता है
महिला को तुरंत ही मिल गया उसके किए का फल, Video देख लोगों ने किए खूब कमेंट्स