1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने बढ़ाई आईपीएल रिटेंशन की डेडलाइन, IND vs NZ मैच की वजह से लिया गया बड़ा फैसला

BCCI ने बढ़ाई आईपीएल रिटेंशन की डेडलाइन, IND vs NZ मैच की वजह से लिया गया बड़ा फैसला

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 02, 2026 07:17 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 07:17 pm IST

आईपीएल रिटेंशन की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। बीसीसीआई ने सोमवार को इस बारे में सभी टीमों को जानकारी दे दी। पहले इसकी डेडलाइन 15 नवंबर तक की थी जिसे अब बदल दिया गया है।

IPL Auction- India TV Hindi
IPL ऑक्शन Image Source : IANS

बीसीसीआई ने आईपीएल (IPL) के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख को दो दिन आगे बढ़ा दी है। 2 नवंबर (सोमवार) को बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी टीमों को इसकी जानकारी दे दी है। इस नए बदलाव के बाद अब टीमों के पास अपने फाइनल खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने के लिए 15 नवंबर की जगह 17 नवंबर तक का समय दिया गया है। हालांकि आईपीएल के मिनी-ऑक्शन की तारीख और वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कार्यक्रम पहले की तरह तय तारीख के अनुसार 16 दिसंबर को गोवा में ही होगा।

IND vs NZ मैच की वजह से बदल गया डेडलाइन

बीसीसीआई (BCCI) ने यह बदलाव इसलिए किया है क्योंकि 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी वनडे मैच माउंट माउंगानुई में खेला जाना है। टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। मैच 15 नवंबर को होने के कारण ही बीसीसीआई ने सभी टीमों को खिलाड़ियों के नाम तय करने के लिए दो दिन का एक्स्ट्रा टाइम दिया है। अब सभी टीमें 17 नवंबर तक रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट दे सकते हैं।

मिनी ऑक्शन के दिन है IND vs SL मैच

दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन (16 दिसंबर) आईपीएल का ऑक्शन होना है, ठीक उसी दिन भारतीय टीम का श्रीलंका के साथ मुकाबला भी है। भारत और श्रीलंका के बीच यह दूसरा वनडे मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बावजूद, बीसीसीआई ने ऑक्शन की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया है।

मिनी ऑक्शन के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी टीमों के लिए अपने खिलाड़ियों को रिटेन या रिलीज करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है, जबकि खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 नवंबर को बंद हो जाएगी। इसके बाद, ऑक्शन में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट 3 दिसंबर को जारी की जाएगी। ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो भी खुली हुई है, जिसके जरिए कई खिलाड़ियों के एक टीम से दूसरी टीम में जाने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें

हर्ष दुबे ने एक ही पारी में झटके 9 विकेट, मध्य प्रदेश की टीम 209 रनों पर सिमटी, रजत पाटीदार रहे फ्लॉप

एशिया कप राइजिंग स्टार के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।