1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, 29 साल के बल्लेबाज की हुई वापसी

टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, 29 साल के बल्लेबाज की हुई वापसी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 02, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 05:20 pm IST

बांग्लादेश सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहे ओपनर बल्लेबाज टोनी डी जोरजी की टीम में वापसी हुई है, जिन्हें डेविड बेडिंगहम की जगह शामिल किया गया है।

Tony de Zorzi & Keshav Maharaj- India TV Hindi
टोनी डी जोरजी & केशव महाराज Image Source : AFP

नवंबर में बांग्लादेश की टीम ऑल फॉर्मेट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। इस दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 नवंबर से जॉहन्सबर्ग में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टेस्ट टीम में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी टोनी डी जोरजी की वापसी हुई है। 29 साल के जोरजी को सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। इसी चोट की वजह से वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहे। लेकिन अब फिट होकर टीम में वापस आए हैं। उन्हें डेविड बेडिंगहम की जगह टीम में शामिल किया गया है।

जुबैर हम्जा को भी टेस्ट टीम में मिली जगह

साउथ अफ्रीका की टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज के तौर पर जुबैर हम्जा को शामिल किया गया है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरेन को टीम से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज के दौरान बेंच पर ही बैठे थे। अब टीम में मैथ्यू ब्रीट्जके को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा गया है, जबकि रेयान रिकेलटन प्लेइंग इलेवन में मुख्य विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एनरिक नॉर्खिया भी हुए टेस्ट सीरीज के लिए फिट

इसके अलावा एनरिक नॉर्खिया जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक टेस्ट खेलने के बाद ग्रोइन इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे, उन्हें भी बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। साउथ अफ्रीका ने इस सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों का ऐलान किया है। सेनुरन मुथुसामी, डेविड बेडिंगहम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेइन और गेराल्ड कोएत्जी को बाहर किया गया है। इसके अलावा, तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं, इसलिए चयन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।

15 नवंबर से खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम को 9 दिन का आराम मिला है। इसके बाद सभी खिलाड़ी जोहान्सबर्ग में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए इकट्ठा होंगे। ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टेस्ट सीरीज हराने के बाद साउथ अफ्रीका ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गई है। नंबर 1 टीम बनने के बाद यह उनकी पहली टेस्ट सीरीज होगी। इस सीरीज का पहला मैच 15 नवंबर से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा और दूसरा टेस्ट मैच 23 नवंबर से सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा।

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

टेम्बा बावुमा, मार्केस एकरमैन, एडेन मार्करम, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसन, वियान मुल्डर, रेयान रिकेलटन, मैथ्यू ब्रीट्जके, साइमन हार्मर, एनरिक नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, टोनी डी जोरजी, ज़ुबैर हम्जा

यह भी पढ़ें

मुकेश-सिराज ने मिलकर झटके 9 विकेट, फिर भी न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में बना दिए 424 रन, मिली बड़ी बढ़त

हर्ष दुबे ने एक ही पारी में झटके 9 विकेट, मध्य प्रदेश की टीम 209 रनों पर सिमटी, रजत पाटीदार रहे फ्लॉप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।