1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के प्यार में पागल हो गया है ये, बच्ची की जान को खतरे में डाला, Video देख खून खौल जाएगा

रील के प्यार में पागल हो गया है ये, बच्ची की जान को खतरे में डाला, Video देख खून खौल जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 10, 2026 03:38 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 03:38 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी का खून खौलेगा और आप यह सोचेंगे कि ये आदमी रील के प्यार में पागल हो गया है क्या। आइए आपको उसकी हरकत बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MAMTASULANIYA

आज के समय में सोशल मीडिया पर लगभग हर कोई है और उसमें से आधी आबादी के सिर पर रील बनाने का बुखार चढ़ा हुआ है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि रील बनाना गलत है मगर रील बनाने के लिए लोग जब खुद की या फिर किसी की भी जान को मामूली समझने लग जाएं, तो दिक्कत है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग अपनी जान को खतरे में डालते दिखे होंगे और ऐसा वो सिर्फ रील के वायरल होने के लिए करते हैं मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो तो आपका खून ही खौला देगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसी क्या बेवकूफी की?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपने घर के बाहर खड़ा है और पहली मंजिल की बालकनी की बाऊंड्री पर एक छोटी सी बच्ची खड़ी है। यह आदमी नीचे गद्दा लगाकर उस पर खड़ा है और ऊपर से बच्ची को कूदने के लिए कह रहा है। कुछ देर बाद बच्ची ऊपर से कूदती भी है और यह उसे पकड़ लेता है जिससे बच्ची को कुछ नहीं होता है मगर यह पागलपन नहीं तो क्या है। यह आदमी सिर्फ एक रील के लिए बच्ची की जिंदगी को खतरे में डाल देता है। आप खुद वायरल वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mamtasulaniya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'वीडियो बनाने के नाम पर अपने बच्चों की जान जोखिम में न डालें। ऐसे बच्चों को आदत लगती है, कभी अकेलेपन में यदि ऐसा कर दिया तो?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह क्या तमाशा चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इस पागल को गिरफ्तार करो। तीसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत ज्यादा गलत किया है, इसको सीख देना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कई रेलवे स्टेशन के नाम में 'रोड' शब्द क्यों होता है? जान लेंगे तो आपको फायदा ही होगा

छत पर बैठे इस मोर को देखकर दिल खुश हो जाएगा आपका, Video हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।