1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील का चक्कर बाबू भइया! 'POLICE' लिखी बुलेट पर मैडम का खतरनाक स्टंट, हाईवे का Video हुआ वायरल

रील का चक्कर बाबू भइया! 'POLICE' लिखी बुलेट पर मैडम का खतरनाक स्टंट, हाईवे का Video हुआ वायरल

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 12, 2026 10:32 am IST,  Updated : Apr 12, 2026 12:17 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में महिला को हाइवे पर स्टंट करते हुए देखा गया है।

Bike Stunt Video, Stunt Ka Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, India TV - India TV Hindi
हाईवे पर स्टंट करती म​हिला। Image Source : REPORTER INPUT

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती बुलेट बाइक पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा स्टंट करती दिख रही है। वीडियो यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है। हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ती बाइक की नंबर प्लेट की जगह "POLICE" लिखा हुआ साफ नजर आ रहा है। वीडियो में महिला का एक साथी हाईवे पर जानलेवा स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड करते हुए भी दिखाई दिया। वीडियो में दिख रहा है कि हाईवे पर अन्य वाहन भी तेजी से गुजर रहे थे, जिससे न सिर्फ युवती की अपनी जान बल्कि आसपास के ड्राइवरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। बिना हेलमेट के यह स्टंट देखकर लोग हैरान हैं। कई यूजर्स ने इसे "रील के चक्कर में जान की बाजी" बताया और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाए। 

पुलिस ने लिया संज्ञान 

पुलिस ने वीडियो देखते ही संज्ञान लिया है। पुलिस ने कहा कि ऐसे खतरनाक स्टंट ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा। आरोपी युवती की पहचान की जा रही है। यदि पकड़ी गई तो भारी जुर्माना, बाइक जब्त करने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यूपी पुलिस ने पहले भी ऐसी वायरल स्टंट रील्स पर सख्त एक्शन लिया है मगर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए की जाने वाली ऐसी हरकतें न सिर्फ खुद को बल्कि दूसरों को भी जोखिम में डालती हैं। सड़क पर स्टंट नहीं, जिम्मेदारी से ड्राइविंग करें।

बाइक स्टंट करने पर क्या सजा हो सकती है 

सार्वजनिक सड़क पर बाइक स्टंट (व्हीली, हैंडल छोड़ना आदि) करना मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत खतरनाक ड्राइविंग माना जाता है। पहली बार ₹5,000 तक जुर्माना और दोबारा दोहराने पर ₹10,000 तक का जुर्माना या 6 महीने तक की जेल हो सकती है। पुलिस वायरल वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेती है, बाइक जब्त कर सकती है और भारी चालान जारी करती है।  

(बुलंदशहर से वरुण शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें -
भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें खिड़की और दरवाजा ही नहीं होता है; बेशकीमती चीज लेकर करती है सफर

पक्षियों का झुंड V शेप में ही क्यों उड़ता है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा जवाब
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।