आज के समय में शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो यह कहे कि वो सोशल मीडिया पर नहीं है और जितने लोग सोशल मीडिया पर हैं, उसमें से एक बड़ी आबादी रील बनाती है। अब रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है मगर कुछ लोग रील के चक्कर में ऐसी हरकतें कर देते हैं कि लोगों को रिएक्ट करना ही पड़ता है। कुछ लोग अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं तो वहीं बहुत सारे लोग पब्लिक प्लेस पर जाकर रील शूट करते हैं। कई सारे लोगों को तो आपने भी मेट्रो में रील बनाते हुए देखा होगा। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की रेलवे प्लेटफॉर्म पर रील बना रही है। वो पूरी तरह से तैयार है और एक ट्रेन के वहां से निकलते ही पीछे भागने लगती है। पीछे भागते हुए वो कुछ दूर तक जाती है और फिर रुककर पीछे मुड़ती है और नीचे बैठकर रोने लगती है। अब उसकी थीम तो आप समझ ही गए हैं। मगर इस वीडियो में एक और लड़की नजर आती है जो वहीं पर पहले से एक अलग रील बना रही है। मतलब एक ही जगह पर दो लड़कियां रील बनाते नजर आते हैं और वीडियो वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कहां से आ रहे हैं ये लोग। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब लोग हैं भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- DDLJ 2 के लिए साइन करो। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सब क्या नौटंकी चल रहा है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस आदमी को डर नहीं लगता क्या? कारनामे का Video देख आप भी हंसेंगे
इन लोगों को मौत से भी डर नहीं लगता क्या? हरकत देख गुस्सा आना तय है