भारत में आज भी एक बड़ी आबादी ट्रेन से सफर करती है। आपने भी कई बार ट्रेन के अंदर सफर किया ही होगा और आज भी करते ही होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि कई बार ट्रेन चलते-चलते कहीं पर भी रुक जाती है और काफी देर तक वहीं पर रुकी रह जाती है। ऐसे में ट्रेन के अंदर बैठे लोग परेशान हो जाते हैं और लोको-पायलट को भला-बुरा बोलने लगते हैं कि उसने ट्रेन रोक क्यों रखी है लेकिन सवाल यह है कि क्या वकाई किसी लोको-पायलट के कारण ही ट्रेन लेट होती है? एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोको-पायलट ने अपनी बात रखी है। आइए आपको बताते हैं कि उसने क्या बताया?
Related Stories
वीडियो में लोको-पायलट ने क्या कहा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें लोको-पायलट बोलता है, 'दोस्तों हमारा जो सिग्नल है, वो अभी लाल है और जब तक लाल रहेगा, हम लोग यहीं बैठे रहेंगे।' वीडियो में आगे वो बोलता है, 'आपको कई बार लगता होगा कि लोको-पायलट के कारण आप लोगों की ट्रेन लेट होती मगर आपको बता दूं कि 1 मिनट भी लेट नहीं होती है लोको-पायलट की वजह से। हम लोग पूरा तैयार होते हैं कि जैसे ही लाइट येलो हो जाए, ग्रीन हो जाए तो हम तुरंत आपकी ट्रेन लेकर चल देंगे, हमें भी तो समय से घर पहुंचना होता है।' वीडियो में आगे वो बोलता है, 'रेलवे कंट्रोल बोर्ड में कौन बैठा है, जो ट्रेनों का संचालन कर रहा है और स्टेशन मास्टर को बता रहा है कि पहले ये चलाओ फिर वो चलाओ, ये भी बहुत मैटर करता है।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Divya_Tripa23 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इतना बड़ा सच आज सामने आया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये इंटरेस्टिंग है। तीसरे यजूर ने लिखा- आज पता चला कि क्यों घंटों तक ट्रेन लेट रहता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लखनऊ के असली नवाब से मिल लीजिए, Video हो रहा है खूब वायरल
ऐसी VVIP सीट तो पूरे स्टेडियम में नहीं मिलेगी, Video देखना तो बनता है