हमारे देश में कुछ ऐसे कलाकार हैं जिनकी कलाकारी देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं और ऐसे लोगों के वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर ही देखने को मिलते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव होंगे और हर दिन कुछ देर भी स्क्रोल करते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे वीडियो आते होंगे जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकारी देखने को मिलता होगा क्योंकि हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो वायरल हो ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है जो इतना वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक लाइट के साथ किए गए अतरंगी सेटिंग के कारण हो रहा है। आमतौर पर लोग पंखे की रफ्तार को कम या फिर ज्यादा करने के लिए उसमें रेगुलेटर लगाते हैं मगर शायद ही आपने कभी उसी रेगुलेटर के जरिए किसी बल्ब को कंट्रोल करते हुए और उसकी लाइट को कम या फिर ज्यादा करते हुए किसी को देखा होगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बोर्ड में रेगुलेटर लगा हुआ है जिससे ट्यूबलाइट की रौशनी कंट्रोल हो रही है मतलब वो कम या फिर ज्यादा हो रही है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है क्योंकि यह लोगों ने पहले नहीं देखा था।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @shaileshvermasp नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'सोचिए कि आपके घर की LED लाइट की ब्राइटनेस को पंखे के रेगुलेटर से कम या ज्यादा किया जा सके तो एक चमत्कार से कम नहीं होगा। ऐसा ही कारनामा इस वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो लेटेस्ट न्यूज है। एक अन्य यूजर ने लिखा- शानदार तरीका, नाईट बल्ब की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अरे चचा ने तो ड्रोन को ही ठोक दिया, शादी का ये Video हो रहा है खूब वायरल
JCB का ऐसा यूज नहीं देखा होगा! शख्स ने किया गजब का काम, VIDEO होने लगा वायरल