1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Tiger Shroff Attack Case Update: कैलिफोर्निया से दी गई थी सुपारी, शूटरों ने ट्रेन में काटे थे बाल, बदले थे कपड़े

Tiger Shroff Attack Case Update: कैलिफोर्निया से दी गई थी सुपारी, शूटरों ने ट्रेन में काटे थे बाल, बदले थे कपड़े

 Reported By: Manish Bhattacharya,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 20, 2026 09:14 am IST,  Updated : Oct 20, 2026 11:43 am IST

बालीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। शूटरों को टाइगर श्रॉफ पर हमला करने के लिए कैलिफोर्निया से 34 हजार की सुपारी दी गई थी। आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए ट्रेन में बाल काटे थे और कपड़े बदले थे।

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी Image Source : REPORTER

मुंबई में ये लोग घूमने के लिए जुहू चौपाटी रेगुलर जाते थे। बाल बड़े थे, लेकिन जब कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो उनके कपड़े भी बदले हुए थे और तीनों के बाल भी छोटे थे। तीनों ने पहचान छिपाने के लिए ट्रेन में ही बाल काटे और कपड़े भी बदले। तीनों आरोपियों को विदेश से अनिल पंडित ही ऑपरेट कर रहा थ। तीनों फार्यारंग करने के बाद अंधेरो रेलवे स्टेशन पहुंचे और लोकल ट्रेन पकड़कर दो-तीन स्टेशन के बाद वापस उतर गए। इसके बाद ऑनलाइन टैक्सी बुक की। इसका पेमेंट भी अनिल पंडित ने किया था। इसके बाद ये सूरत पहुंचे और पुणे-जयपुर ट्रेन में बेठ गए। इनके पास फिलहाल कुछ नहा मिला है। संभावना है कि उन्होंने हथियार फेंक दिए हैं। इनके पास बैग में केवल कपड़े मिले हैं। जबकि ऋतिक ने चोरी की बाइक का इंतजाम किया था।

कैलिफोर्निया से मिली थी 34 हजार की सुपारी

कोटा में टाइगर शूटआउट की साजिश का नया खुलासा हुआ है। टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने के लिए कैलिफोर्निया से 34 हजार की सुपारीसुपारी दिए जाने का खुलासा। पंडित द्वारा रुपए दिए जाने और तीनों को विदेश में नौकरी दिए जाने का झांसा दिया गया था। तीनों आरोपी बालिग हैं।

तीनों आरोपियों की कैसे हुई मुलाकात

रेहान उर्फ़ सुक्का, फूल सिंह और रोशन उर्फ ऋतिक की मुलाक़ात कैसे हुई? दरअसल फूल सिंह और रेहान दोनों मज़दूरी करते है और ऋतिक रैपिड बाइक चलाता है। ऋतिक को स्थानीय लोकेशन की जानकारी है, इसलिए उसे साथ में लिया। ऋतिक 22 साल का है, रेहान और फूल सिंह की उम्र 18 साल है। रेहान का संपर्क सबसे पहले समीर नाम के युवक से हुई, जो सोनीपत का रहने वाला है। समीर ने ही अनिल पंडित से इनकी बात करवाई। इससे पहले रेहान और फूल सिंह ने अमृतसर के व्यापारी पर गोली चलाई थी लेकिन गोली पिस्टल से चल नईं पाई थी। अमृतसर पुलिस ने समीर को उठा लिया है।

नेपाल भागने का था प्लान
तीनों आरोपियों को सोमवार को राजस्थान के कोटा शहर में मुंबई से आ रही एक ट्रेन से हिरासत में लिया गया। कोटा की पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्वनी गौतम ने बताया, संदिग्धों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। संदिग्धों ने पुलिस को बताया कि वे वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन में सवार हुए थे। उनकी योजना जयपुर से दिल्ली तक बस लेने और फिर बॉर्डर पार करके नेपाल पहुंचने की थी।

ये भी पढ़ें:
लॉरेंस बिश्नोई गैंग दाऊद की 'डी-कंपनी' से जुड़ा अंडरवर्ल्ड मॉडल है? खौफ का दूसरा नाम, कैसे करता है काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।