1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी ने तो जुगाड़ की सभी सीमाओं को पार कर दिया, देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा

इस आदमी ने तो जुगाड़ की सभी सीमाओं को पार कर दिया, देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 29, 2026 11:35 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 11:35 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो आपका दिमाग घूमा देगा और आप कहेंगे कि यही देखना बाकी रह गया था। आइए फिर आपको उस वायरल जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

Jugaad, viral jugaad, weird jugaad- India TV Hindi
ऐसा जुगाड़ कभी देखा है? Image Source : X/@REALTOFANOJHA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कमी नहीं हैं और हम अपने देश की बात करें तो यहां तो ऐसे लोग हर गली-मोहल्ले में मिल जाएंगे। आपने भी कभी न कभी कोई न कोई जुगाड़ तो किया ही होगा, भले ही वो जुगाड़ छोटा हो मगर जरूरत पड़ने पर किया ही होगा। और हर कोई कभी न कभी जुगाड़ करता ही है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कुछ बड़े ही लेवल पर जुगाड़ करते हैं और उनके जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी जुगाड़ का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिमाग खराब कर देगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

ऐसा क्या जुगाड़ नजर आ गया?

आमतौर पर किसी की गाड़ी में कुछ टूटता है या फिर कहीं एक्सीडेंट होने के बाद उसमें कुछ डैमेज आता है तो वो शोरूम में अपनी गाड़ी लेकर जाता है और ठीक करवाता है मगर एक शख्स ने यह करने की जगह जुगाड़ फिट कर दिया है। वीडियो में दिखता है कि एक कार में दाहिने तरफ पीछे वाले गेट के पास थोड़ा सा डैमेज हो गया तो एक आदमी वहां पर ईंट लगाकर सीमेंट से उसे फिक्स कर देता है। इसी का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको भी देखना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में मजाकिया तरीके से लिखा है, 'शोरूम वाले ज्यादा मांग रहे थे, राज मिस्त्री ने 200 में पलस्तर कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो बहुत सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- ये सही है, कम पैसे में तगड़ा जुगाड़। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल लोग क्या क्या कर रहे हैं, वायरल होने के लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- गजब, क्या बात है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस बारात को तो देखकर ही पसीना आ जाएगा, Video देख लोगों ने भी किए खूब कमेंट्स

पंखा-कूलर नहीं अब चोर सीधे AC चुरा रहे हैं, चोरी का Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।