आज के समय में हर इंसान कुछ देर तो सोशल मीडिया पर बिताता ही है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए लोग अलग-अलग न्यूज के साथ ही साथ मनोरंजन के वीडियो भी देख लेते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और दिन में कुछ देर स्क्रोलिंग भी करते होंगे जहां आपको तरह-तरह के खूब सारे वीडियो दिखते हैं और उन्हीं के साथ कुछ ऐसे वीडियो भी दिखते होंगे जो लोगों का ध्यान खींचने लायक होते हैं या फिर वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चोर और चोरी, दोनों नजर आ रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
चोर ने कैसे की चोरी?
आप यह तो जानते ही होंगे कि कई सारे लोग अपने दुकान या फिर शोरूम के बाहर भी कुछ पीस रखते हैं ताकि लोगों की नजर उस पर पड़े और वो उन्हें खरीदने के लिए उनकी दुकान या फिर शोरूम में आएं। इसी तरह एक शोरूम के बाहर कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था और ये पूरी तरह से पैक थे। तभी एक शख्स वहां पर पहुंचता है और कुछ देर तक एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के पास खड़े रहकर फोन चलाने का नाटक करता है। उसे जब सही मौका लगता है, वो उसे उठाकर वहां से फरार हो जाता है। इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक वो शोरूम के बाहर से AC लेकर भागा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में बताया है कि यह मामला नोएडा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- चोरी भी आधा ही किया, इंडोर यूनिट ले जाना भूल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- उसने आउटडोर यूनिट चोरी किया, इंडोर यूनिक का क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- गजब गर्मी है भाई, न पंखा न कूलर, चोर सीधा AC चुरा रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंडोर कौन ले जाएगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इससे अच्छा तो 6 छक्के ही लग जाते, दीदी का यह एक ओवर देख आप खुद यही कहेंगे
अब ये चोर जिंदगी में कभी चोरी नहीं करेगा, Video देख समझ जाएंगे क्यों