सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको वो सब देखने को मिलेगा जो आपने खुद से पहले कभी नहीं देखा होगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वो कंटेंट भी दिखता है जो लोगों ने सोचा तक नहीं होता है और अगर आप सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको कुछ बताने की जरूरत ही नहीं क्योंकि आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे तमाम कंटेंट आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या देखने को मिला। उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन के बारे में बताएंगे।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर बहुत सारे लोगों के चप्पल और जूते हैं। वो जगह शायद मंदिर है जिसके अंदर जाने से पहले लोगों ने अपने जूते-चप्पल उतार दिए। इस दौरान एक शख्स वहां पर आता है और अपने जूते उतारता है। ऐसा लगता है जैसे वो भी अंदर जाएगा मगर वो अंदर नहीं जाता है। वो इधर-उधर देखता और फोन पर बात करता या फिर बात करने का नाटक करता हुआ दिखता है। कुछ देर ऐसा ही करने के बाद वो किसी दूसरे शख्स का जूता पहनकर वहां से निकल लेता है। यह सब कैमरे में कैद हो गया जो अब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- चोरी करने का तरीका थोड़ा कैजु्अल है। दूसरे यूजर ने लिखा- इसके लिए पुलिस में शिकायत होनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह, जूता बदलो प्रोग्राम। एक अन्य यूजर ने लिखा- सुपर डूपर एक्सचेंज।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस शख्स के Video में ऐसा क्या दिखा जो हो गया वायरल, लोगों ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया
KG क्लास की फीस देख आंखें फटी रह जाएंगी, पोस्ट ने लोगों का खींचा ध्यान