1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. KG क्लास की फीस देख आंखें फटी रह जाएंगी, पोस्ट ने लोगों का खींचा ध्यान

KG क्लास की फीस देख आंखें फटी रह जाएंगी, पोस्ट ने लोगों का खींचा ध्यान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 22, 2026 01:24 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 01:24 pm IST

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने बहुत सारे लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और आप जब उस पोस्ट को देखेंगे और उसमें नजर आ रही फीस को देखेंगे तो पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको हैरान करने वाली फीस के बारे में बताते हैं।

Viral photo- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : X/@SAKSHI50038

शिक्षा पर हर किसी का हक होता है क्योंकि शिक्षा के दम पर ही लोग अपने जीवन में आगे बढ़ पाते हैं और खुद के लिए एवं देश के लिए कुछ कर पाते हैं। आपने भी पढ़ाई की है और अपने बच्चों को भी आप अच्छी शिक्षा दिलाना चाहते होंगे या फिर दिलवा रहे होंगे मगर कभी-कभी कुछ स्कूलों की फीस देखकर हर इंसान हैरान हो जाता है और उसके मन में एक ही ख्याल आता है कि पढ़ाई अब पढ़ाई कम और बिजनेस ज्यादा बन गया है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो ऐसे कई पोस्ट देखे होंगे जिसमें स्कूल की हैरान कर देने वाली फीस और किताबों के हैरान करने वाली कीमत ने आपके होश उड़ा दिए होंगे। अभी भी एक ऐसा ही पोस्ट नजर आया। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?

अभी जो पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है उसमें सीनियर KG की फीस देखने को मिली। साल 2026-27 के लिए जो फीस बताई गई है, वो आपको भी हैरान कर देगा। उसमें एक टाइम फीस जो है वो कुल 48 हजार लिखा हुआ है। वहीं नीचे स्कूल फी लिखा हुआ है जो कुल 2 लाख 24 हजार 718 रुपए है। इसमें स्कूल ट्यूशन फी, लाइब्रेरी फी और जिमखाना फी शामिल है। वहीं नीचे लिखा है कि स्कूल के जूते, जुराब, ट्रांसपोर्ट और कैफेटेरिया की फीस इसमें शामिल नहीं है।

यहां देखें वह पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Sakshi50038 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ट्विंकल-ट्विंकल सिखाने के लिए 2.5 लाख की फीस।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट ने 5 लाख से अधिक लोगों का ध्यान खींच लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये कंट्रोल से बाहर जा रहा है, सरकार क्या कर रही है, ऐसी बढ़ती फीस पर कोई रेगुलेशन क्यों नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- भविष्य महंगा है। तीसरे यूजर ने लिखा- असल में AI के साथ ट्विंकल ट्विंकल महंगा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- 10वीं तक पहुंचते पहुंचते तो मां बाप का दिवालिया निकल जाएगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस देश में बेवकूफ लोगों की बिल्कुल कमी नहीं है, वायरल Video देख समझ जाएंगे सब कुछ

जिम में शख्स ने किया ऐसा काम जिसे हंसी ही नहीं रुकेगी, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।