सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां लोग हर रोज कुछ देर बिताते हैं ताकि वो अपनी बोरियत को दूर करके कुछ ऐसे देख सकें जिससे उन्हें हंसी आ जाए और थोड़ा समय भी पास हो जाए। आप भी ऐसा करते ही होंगे। अपने काम से फ्री होने पर या फिर जब भी बोर होते हैं तो माइंड फ्रेश करने के लिए आप भी सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाते होंगे और वहां तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे। कई वायरल वीडियो भी आपकी फीड पर आते होंगे जो कमाल के होते होंगे। अभी भी एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक आदमी एक्सरसाज करते हुए दिखता है। वीडियो में दिखता है कि वो आदमी एक्सरसाइज व्हील से अपने पेट की एक्सरसाइज कर रहा है। तभी एक दूसरा आदमी आता है और उसके पैर से टकराने के कारण गिर जाता है। इसके बाद वो उठता है और अपना एक्सरसाइज करने पहुंच जाता है मगर तुरंत बाद ही वो उसके पास आता है और उसके पैर को उठा लेता है। इसके बाद वो उस एक्सरसाइज व्हील की मदद से उस आदमी को ढकेलते हुए जिम के बाहर सड़क पर लेकर पहुंच जाता है। वीडियो देखकर लगता है कि यह एक स्क्रिप्टेड है मगर फनी होने के कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने ऐसे बदला लिया जैसे वो पर्सनल हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ने अलग ही तरीके से बदला लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो फनी हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ ज्यादा ही दुश्मनी थी।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
छोटी बहन का मजाक करना पड़ गया भारी, बड़ी बहन ने जो किया वो देख हंसी आ जाएगी
MS Dhoni और उनके नन्हे फैन का ये Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स