1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छोटी बहन का मजाक करना पड़ गया भारी, बड़ी बहन ने जो किया वो देख हंसी आ जाएगी

छोटी बहन का मजाक करना पड़ गया भारी, बड़ी बहन ने जो किया वो देख हंसी आ जाएगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 21, 2026 10:31 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 10:31 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और साथ में यह भी समझ में आएगा कि जब घर में कोई पोछा लगाए तो उसके साथ मजाक नहीं करना चाहिए। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@GHARKEKALESH

आज के समय में ऐसे लोग बहुत कम मिलेंगे जो यह कहें कि सोशल मीडिया पर उनका अकाउंट नहीं है या फिर उन्हें सोशल मीडिया पसंद नहीं है वरना बच्चे तक आपको सोशल मीडिया का यूज करते हुए मिल जाएंगे। उम्मीद है कि आप भी सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और ऐसा है तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन कुछ न कुछ या फिर कई सारे वीडियो वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की पोछा लगा रही है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि वो पहले से ही गुस्से में है और तभी उसकी छोटी बहन उसके साथ मजाक कर बैठती है। वो कोल्ड ड्रिंक पी रही थी और उसने थोड़ा सा लिक्विड जमीन पर गिरा दिया। यह देखते ही उसकी बड़ी बहन से कंट्रोल नहीं हुआ है और उसने बिना कुछ देखे या सोचे, वो तुरंत ही पोछा अपनी छोटी बहन के मुंह पर दे मारती है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई बहन का प्यार, 10% स्नेह और 90% बदला। दूसरे यूजर ने लिखा- इसी वजह से भाई-बहनों को दुश्मन की जरूरत नहीं पड़ती। तीसरे यूजर ने लिखा- परफेक्ट शॉट था। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्क्रिप्टेड है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चप्पल में ब्लूटूथ और पेन में माइक्रोफोन..., बिहार में परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का प्रयास, देखें Video

"नहीं पापा... नहीं", रेस्टोरेंट में 'भूत' देख दहाड़े मारकर रोने लगा बच्चा, VIDEO हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।