सोशल मीडिया एक कमाल का प्लेटफॉर्म है और इस कमाल के प्लेटफॉर्म पर हर रोज खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिसमें से कुछ रियल होते हैं तो वहीं बहुत सारे वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं। इन सभी में से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल वीडियो आते होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई और इसके अलावा स्क्रिप्टेड फनी कंटेंट देखने को मिलता होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी खाना खा रहा था और वो अपनी पत्नी से एक और रोटी बनाने के लिए बोलता है। इस दौरान वो बोलता है कि थोड़ी सी सब्जी बच गई है इसलिए वो एक और रोटी बना दे। पत्नी पहले अपने पति को देखती है और इसके बाद कुछ ऐसा करती है, जिसकी उम्मीद उस आदमी को भी नहीं थी। उसकी पत्नी प्लेट में बची थोड़ी सी सब्जी को उठाकर खा लेती है। अब न तो प्लेट में सब्जी बची और न ही रोटी बनानी पड़ेगी। यह वीडियो मजेदार है और इसी कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर somnath.chas नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 31 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सीधा बोलना था कि एक रोटी लाना। दूसरे यूजर ने लिखा- अब खाओ रोटी। तीसरे यूजर ने लिखा- समस्या खत्म हो गई। एक अन्य यूजर ने लिखा- जालिम पत्नी है, जरा बच कर। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कीबोर्ड का 'Space Bar' इतना बड़ा क्यों होता है? रोज यूज करने वाले भी नहीं बता पाएंगे
लड़की को रैपिडो वाले ने किया मैसेज, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल तो लोगों के आए ऐसे रिएक्शन