सोशल मीडिया पर एक बड़ी आबादी ऐसी है जो रील बनाकर फेमस होना चाहती है और इसी कारण वो लोग अलग-अलग जगहों पर रील शूट करते हैं। हम यह नहीं कह रहे हैं कि रील बनाना गलत है मगर जब कोई पब्लिक प्लेस में रील शूट करता है तो उससे दूसरे लोगों को परेशानी होती है। कई बार लोग वहां से हट जाते हैं तो कई बार लोग उस पर रिएक्ट कर देते हैं और इन दोनों हालतों में वो वीडियो वायरल होता है। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो मेट्रो के अंदर का है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की सामने खड़े लड़के पर गिरने का नाटक करती है। अभी उसने इतना ही किया था कि अम्मा इस पर रिएक्ट कर देती हैं। अम्मा बोलती हैं, 'ये ड्रामा घर पर ही कर लेना बेटा, ये क्या नाटक कर रहे हो आप, शांति से खड़े रहना।' इसके आगे क्या हुआ, यह उस वीडियो में नहीं दिखा और इतना ही क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई सारे लोगों ने इस वीडियो को अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हाथों वाला डोज देना था। दूसरे यूजर ने लिखा- दादी बोल रही हैं कि बंद कर बे। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि शायद अम्मा भी वीडियो का हिस्सा हो सकती हैं, स्क्रिप्टेड वीडियो हो सकता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी को ये एक रील 70 हजार की पड़ी, Video देख समझ जाएंगे कैसे
ये Video किसी Illusion से कम नहीं है, कुछ सेकंड बाद समझ आएगा सब कुछ