1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. MS Dhoni और उनके नन्हे फैन का ये Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स

MS Dhoni और उनके नन्हे फैन का ये Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 22, 2026 11:08 am IST,  Updated : Apr 22, 2026 11:08 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो में नजर आता है कि एक बच्चा धोनी के पास ऑटोग्राफ लेने पहुंचा है। उसके बाद का नजारा आपका भी दिल जीत लेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@WORSHIPDHONI

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई नहीं जानता है। हर दिन खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उनमें से जो वीडियो लोगों का दिल जीत ले या फिर उनका ध्यान खींच ले, वो वायरल हो जाता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल वीडियो आते ही होंगे जिसमें डांस, लड़ाई, स्टंट, क्रिकेट, प्लेयर्स, एक्टर्स आदी देखने को मिलते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो धोनी और उनके नन्हे फैन का है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक छोटा सा फैन धोनी के पास ऑटोग्राफ लेने के लिए जाता है। धोनी उस बच्चे को ऑटोग्राफ देते हैं और साथ में पोज भी करते हैं। इसके बाद उसके पापा उस बच्चे से बोलते हैं कि जो गिफ्ट देना था, दे दो तो बच्चा धोनी को उनकी फोटो देता है। वो गिफ्ट लेने के बाद धोनी उस पर भी ऑटोग्राफ करते हुए उस बच्चे को ही दे देते हैं। अब यह वीडियो कब का है, यह तो नहीं बताया गया है मगर अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WorshipDhoni नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने खूब सारे कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं इस आदमी को बहुत पसंद करती हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- कोई इस आदमी को कैसे नापसंद कर सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- यहां मुझे होना चाहिए था, इस बच्चे को नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऑटोग्राफ छोड़ा माही भाई, हमें आप ग्राउंड में चाहिए।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं इंस्टैंट कर्मा, शख्स ने कुत्ते के साथ लिए मजे मगर खुद के साथ हो गया कांड, देखें Video

छोटी बहन का मजाक करना पड़ गया भारी, बड़ी बहन ने जो किया वो देख हंसी आ जाएगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।