आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी से ऐसे जुड़ गया है जैसे खाना और पानी जुड़ा हुआ है। लोग इसके बिना शायद ही रह पाएंगे। लोग अपने काम से जैसे ही फ्री होते हैं या फिर कुछ लोग तो अपने काम के बीच में भी टाइम निकालकर सोशल मीडिया स्क्रोल कर लेते हैं कि क्या चल रहा है। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही और हर दिन अगर कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर तमाम कंटेंट आप भी देखते होंगे। उन्हीं के बीच में आपकी फीड पर वायरल वीडियो भी आते होंगे जिन्हें देखने के बाद आप भी रिएक्ट करते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक घर में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में दिखता है कि रात में एक चोर एक घर में घुसने की कोशिश करता है। वो दीवार पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश करता है। वो उस दीवार पर चढ़ जाता है और फिर वो उसके भी ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है। इसके बाद कुछ देर तक तो बिल्कुल शांति रहती है। कोई भी आवाज नहीं आती है लेकिन कुछ देर बाद कुछ बर्तनों के गिरने की आवाज आती है और फिर तुरंत वो चोर भी नीचे गिर जाता है। ऊपर से गिरने के कारण उसे चोट लग जाती है और वो पहले तो लंगड़ाते हुए और फिर घुटनों के बल चलकर जाता दिखता है। अब यह वीडियो कहां का है, यह नहीं बताया गया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'ये चोर जिंदगी में दोबारा कभी चोरी नहीं करेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- किसने फेंक दिया इसको। दूसरे यूजर ने लिखा- चोरी तो करेगा क्योंकि चोरी करने के 40 प्रकार के गुण होते हैं। वहीं एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गर्मी में घूमने के लिए शख्स ने बताए कुछ जगहों के नाम, जानकर हंसने लगेंगे आप
ऐसा बॉलिंग एक्शन तो पहली बार नजर आया है, जरा आप भी देखिए वायरल Video