अब तो सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। लोग भले ही कुछ और छोड़ सकते हैं मगर सोशल मीडिया छोड़ दें, ऐसा शायद ही होगा। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और दिन में कुछ देर ही सही मगर स्क्रोल करने में बिताते भी होंगे। आपकी फीड पर तरह-तरह के खूब सारे वीडियो आते होंगे और उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे पोस्ट भी आते होंगे जो यूनिक होने के कारण लोगों का ध्यान खींचते हैं और वायरल होते हैं। अभी भी एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसे सिर्फ और सिर्फ मजाकिया अंदाज में बनाया गया है और वीडियो देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शुरुआत में सड़क का नजारा दिखता है जिसमें कड़ी धूप और उसी धूप में जाते लोग दिखते हैं। इस दौरान स्क्रीन पर सबसे ऊपर लिखा आता है,'इस गर्मी में घूमने लायक ठंडी जगह' और फिर उन जगहों के नाम आते हैं। शख्स गर्मी में घूमने के लिए SBI, V-Mart, V-Bazar, Indian Bank, HDFC Bank आदि के नाम लेता है। वो ऐसा इसलिए बोलता है क्योंकि इन सभी जगहों पर आपको AC लगा हुआ मिल जाएगा और गर्मी से राहत मिल जाएगी। मजाकिया तौर पर बनाया गया पोस्ट वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर streets_of_utraula नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 86 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है और वीडियो देखने के बाद लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मेरा पसंदीदा तो रह गया, लाइब्रेरी। दूसरे यूजर ने लिखा- बात तो सही है। तीसरे यूजर ने लिखा- और शॉपिंग मॉल भी। चौथे यूजर ने लिखा- ये आइडिया यूज करना पड़ेगा हमें।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा बॉलिंग एक्शन तो पहली बार नजर आया है, जरा आप भी देखिए वायरल Video
इस बच्चे ने तो समाज की सच्चाई बता दी, Video देख आप खुद करेंगे शेयर