1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे लोग ही दूसरों को अस्पताल पहुंचाते हैं, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

ऐसे लोग ही दूसरों को अस्पताल पहुंचाते हैं, वायरल Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 27, 2026 07:00 am IST,  Updated : Apr 27, 2026 07:00 am IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो आपको भी गुस्सा आ जाएगा और सोचने लगेंगे कि ऐसे लोगों का क्या किया जाए। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KALESHIKUDI

सोशल मीडिया एक ऐसा अड्डा है जहां हर दिन तरह-तरह के खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और वहां से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो वायरल रहते ही होंगे और दिन में कुछ देर स्क्रोल करने में बिताते भी होंगे। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाते होंगे, आपको हर तरह के वीडियो दिखते होंगे और उन्हीं वीडियो के बीच में से कुछ ऐसे भी वीडियो दिखते होंगे जो वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है और फिर आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की सड़क पर खड़े होकर वीडियो बना रही है और वो सड़क भी पहाड़ों की है। वीडियो में नजर आता है कि वो लड़की एक गाने पर डांस करते हुए वीडियो बना रही है और इस समय पीछे से एक गाड़ी आते हुए नजर आती है। इसी दौरान इस तरफ से भी एक ऑटो जीती दिखती है और इस वजह से पीछे से आती गाड़ी को कट मारकर बीच में से निकलना पड़ता है लेकिन लड़की हिलती तक नहीं है और न ही वीडियो बनाने वाला शख्स उसे हटने के लिए बोलता है। अब सोचिए कि उस लड़की को बचाने के चक्कर में कोई हादसा हो जाता तो।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- मरते मरते बची है रील के चक्कर में। तीसरे यूजर ने लिखा- सभी को निपटा देती अभी। एक अन्य यूजर ने लिखा- डांस नहीं रुकना चाहिए, जान का क्या है, एक दिन जानी ही है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चचा ने तो सारे किए कराए पर स्कूटी फेर दिया, Video देख लोगों ने किया ट्रोल

रेलवे स्टेशन हो तो फिर ऐसा हो, सफाई देखकर आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।