1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे स्टेशन हो तो फिर ऐसा हो, सफाई देखकर आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video

रेलवे स्टेशन हो तो फिर ऐसा हो, सफाई देखकर आप भी करेंगे तारीफ, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 26, 2026 12:53 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 12:53 pm IST

एक रेलवे स्टेशन का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वहां की सफाई देखने के बाद आप दंग हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वो स्टेशन कहां का है और वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/WHATSHOT_KERALA

आज के समय में तो हर किसी के पास फोन है और लोग उसका यूज भी अच्छा-खासा करते हैं। लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो उनका ध्यान खींच लेता है या फिर आमतौर पर नहीं दिखता है या फिर लोगों को उससे कुछ सीख मिल सकती है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब ऐसे जितने भी वीडियो पोस्ट होते हैं, वो सारे तो वायरल नहीं होते हैं मगर कई सारे वायरल हो ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो एक रेलवे स्टेशन का है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या दिखा।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक रेलवे स्टेशन का है। आमतौर पर आप जब भी रेलवे स्टेशन पर जाते होंगे, कहीं न कहीं गंदगी तो दिख ही जाती होगी लेकिन इस रेलवे स्टेशन पर बिल्कुल ऐसा नहीं है। वायरल वीडियो में दिख रहे स्टेशन पर जरा सी भी गंदगी नहीं है। इसमें जहां नजर जाती है, वहां सफाई दिखती है। स्टेशन पर एक कागज का टुकड़ा भी गिरा हुआ नजर नहीं आता है और इसमें वहां के लोगों का बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि सफाई को बनाए रखना, लोगों के ही हाथ में होता है। वायरल हो रहे स्टेशन को केरल का बताया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर whatshot_kerala नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा है। दूसरे अकाउंट से भी इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- शिक्षा मैटर करती है। दूसरे यूजर ने लिखा- पान की थूक से मुक्त है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कैमरामैन को शाबाशी देनी चाहिए! शख्स ने ऐसा क्या रिकॉर्ड किया जो लोगों ने किए ऐसे कमेंट, हो रहा है वायरल

इससे ज्यादा मासूम बच्चा कोई और नहीं हो सकता, होमवर्क देखने के बाद आप भी यही कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।