इस दुनिया में जैसे ही लोगों को कुछ अनोखा, अतरंगी या फिर ऐसा दिखता है जो लोगों का ध्यान खींच सकता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। ऐसी ही कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप यह भी कहेंगे कि बच्चा अपनी जगह पूरी तरह से सही है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
बच्चे ने ऐसा क्या किया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बच्चा खड़ा नजर आता है जिसे टीचर ने उसे होमवर्क दिया था और उसका होमवर्क A से लेकर Z तक लिखना था। इसके लिए टीचर ने कॉपी पर सबसे ऊपर 'Write A to Z' लिखा था। अब बच्चे ने वह देखा और पूरी कॉपी में वो कर दिया जो टीचर ने कहा था। मतलब उसने पूरी कॉपी में A,B,C,D की जगह Write A to Z ही लिख दिया। यही देखकर टीचर ने वीडियो बनाया और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। अब आप ही बताइए, इससे ज्यादा मासूम बच्चा कोई और हो सकता है क्या?
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर naziaaamir4 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये प्यारा और मासूम लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इस होमवर्क में क्या गलत है। तीसरे यूजर ने लिखा- टेक्निकली वो अपनी जगह सही है। चौथे यूजर ने लिखा- वैसे वो गलत नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- हार्ड वर्क नहीं स्मार्ट वर्क।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
आज तो बड़ा मैटर हो गया है यहां, चूहों का ऐसा Video नहीं देखा होगा आपने
ऐसे खतरनाक खेल की खोज कौन करता है भाई? देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी