1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. CSK के फैन ने MI वालों के लिए मजे, Video हुआ वायरल तो चेन्नई के फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

CSK के फैन ने MI वालों के लिए मजे, Video हुआ वायरल तो चेन्नई के फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2026 07:02 am IST,  Updated : Apr 24, 2026 07:23 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो CSK बनाम MI के दौरान का है। इस दौरान एक फैन जिस तरह से दूसरी टीम के फैंस से मजे ले रहा है, उसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RUSHIII_12

अभी IPL का सीजन चल रहा है और हर रोज शाम को किसी न किसी टीम का मैच हो रहा है तो जो क्रिकेट लवर्स हैं, उनकी तो बल्ले-बल्ले हो रही है। दिन भर काम करने के बाद शाम को माइंड फ्रेश करने के लिए लोग मैच लगाकर बैठ जा रहे होंगे और कुछ घंटे मजे से काट रहे होंगे। वहीं मैच के बाद अगले दिन सोशल मीडिया ओपन करो तो उस मैच के दौरान के खास पल वायरल वीडियो के तौर पर देखने को मिल जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक CSK का एक फैन अलग ही तरीके से MI फैंस के मजे ले रहा है। वो एक कैच की नकल कर रहा है मगर तरीका काफी अलग है। वो पहले अलग तरीके से चलते हुए दिखता है, इसके बाद वो बैट्समैन के शॉट की नकल करता है और फिर वो कैच की नकल करता है और ऐसा वो कई बार करता है। वो लोगों को दिखा-दिखाकर ऐसा करता है और उसकी खुशी अलग ही लेवल की थी। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। आप भी यह वायरल हो रहा वीडियो देखिए।

यहां देखें वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TATUPREM5555 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। इसके अलावा भी दूसरे लोगों ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- CSK फैंस की तरफ से माफी, वो शायद डिप्रेशन में था। दूसरे यूजर ने लिखा- पहले दिन से CSK का हूं और ये हमारे किसी भी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं CSK फैन हूं और जिसने भी ये किया, मैं उसकी तरफ से माफी मांगता हूं और यह उम्मीद है कि MI कमबैक करेगी। आपको बता दें कि ये कमेंट्स अलग-अलग पोस्ट से ली गई हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे लोगों से मदद लेने से अच्छा कि काम ही न किया जाए, Video देख हंसी आ जाएगी

LSG बनाम RR मैच के दौरान सीटों को लेकर फैंस के बीच हुआ बवाल, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।